NOIDA : युवक का अनोखा कारनामा, खुद को गोली मार रची किडनेपिंग की साजिश, पुलिस ने खोली पोल

NOIDA Khabarwala 24News NOIDA: शातिर युवक ने नोएडा में बृहस्पतिवार को खुद को गोली मारकर अपहरण का नाटक रच दिया। लेकिन शातिर की पुलिस के आगे एक न चली। पुलिस ने चंद मिनट में पूरे घटनाक्रम की पोल खोल दी। अभी युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली है। क्या […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

NOIDA Khabarwala 24News NOIDA: शातिर युवक ने नोएडा में बृहस्पतिवार को खुद को गोली मारकर अपहरण का नाटक रच दिया। लेकिन शातिर की पुलिस के आगे एक न चली। पुलिस ने चंद मिनट में पूरे घटनाक्रम की पोल खोल दी। अभी युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली है।

क्या है मामला

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार बृहस्पतिवार को नोएडा के थाना सेक्टर- 49 को न्यू हॉस्पिटल सेक्टर-50 को ओर से एक मेमो प्राप्त हुआ। जिसके बताया गया कि सलारपुर गांव के रहने वाले हिमांशु पुत्र विनोद (उम्र करीब 21 वर्ष) के कंधे पर गोली लगी है। उसका उपचार किया जा रहा है। इस सूचना पर आनन फानन में थाना सेक्टर- 49 पुलिस टीम न्यू हॉस्पिटल पहुंची और हिमांशु से मिली और घटना के बारे में जानकारी ली। हिमांशु ने अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोग मेरे घर से ही मेरे पीछे लग गए थे। उन अपराधियों के पास पिस्टल था। वह मुझे जबरदस्ती कहीं ले गए। मुझसे पैसे देने के लिए कहा और मुझसे ही मुझे गोली लगवा दी। जाते-जाते यह धमकी दे गए हैं कि अगर किसी को बताया तो तेरी मम्मी को भी गोली मार देंगे। किसी अंधेरी जगह में फेंक कर चले गए।

- Advertisement -

बार बार बदला बयान

हिमांशु ने बयानों को कई बार बदला है। जिससे NOIDA  पुलिस को घटना संदिग्ध लगी। जांच करने के लिए हिमांशु को हॉस्पिटल में एडमिट करने वाले उसके दोस्त विवेक से पूछताछ की गई। उसने बताया कि मुझे हिमांशु का फोन आया था और उसने कहा कि मुझे गोली लग गई है। जल्दी से नीलगिरी स्कूल के पास केंद्रीय विहार गोल चक्कर के पास चले आओ। इस पर विवेक अपने साथ अपने दोस्त को लेकर मोटर साइकिल से केंद्रीय विहार सेक्टर-50 गोल चक्कर पहुंचा और उसकी तलाश की तभी उन्होंने देखा कि हिमांशु खुद ही दूर से मोटर साइकिल धीरे-धीरे चलाता हुआ आ रहा है। तब विवेक ने हिमांशु को अस्पताल में ले जाकर भर्ती करवाया।

मोबाइल फोन से खुल गया राज, बरामद की पिस्टल

NOIDA  पुलिस ने जब मौके पर जाकर देखा गया तो प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लगी। घायल हिमांशु के फोन की जांच की पता चला कि हिमांशु अपने पास एक अवैध पिस्टल रखता है। जिसका फोटो भी हिमांशु के फोन में मौजूद है। इसी बिंदु पर NOIDA  पुलिस ने जांच तेज कर घटनास्थल के आसपास तलाशी ली। बताई गई जगह से लगभग एक किलोमीटर दूर वह पिस्टल बरामद कर ली गई, जिससे हिमांशु को गोली लगी है। पुलिस को जांच में पता चला कि यह वही पिस्टल है, जिसका चार जून को हिमांशु ने अपने हाथ में लेकर फोटो खींचा था। पुलिस मामल की जांच कर रही है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News