CLOSE

NIKAY CHUNAV: Whatsapp पर भाजपा की लिस्ट तलाश कर रहे लोग, जल्द होगा ऐलान

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur NIKAY CHUNAV: कुछ ही देर में भाजपा के प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी होगी। जिसके बाद सस्पेंस खत्म होगा कि किस सीट से कौन प्रत्याशी है। भाजपा की सूची को लेकर सुबह से ही लोगों को जिज्ञासा बनी हुई है। आलम यह हो रहा है कि बार बार लोग अपने मोबाइल के व्हाट्स एप ग्रुप चेक कर सूची की तलाश कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव NIKAY CHUNAV दो चरणों में हो रहे हैं। पहले चरण में 390 नगरीय निकायों में चार मई को मतदान होगा। जबकि दूसरे चरण में 370 नगरीय निकायों के लिए 11 मई को मतदान किया जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे नगरीय निकाय चुनाव NIKAY CHUNAV को सेमीफाइनल माना जा रहा है। इसलिए भाजपा बड़ी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। भाजपा के पदाधिकारियों का प्रयास है कि लोकसभा चुनाव से पहले नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी का परचम लहराया जा सके।

दूसरे चरण के लिए कल 24 अप्रैल को नामांकन की अंतिम तिथि है, एेसे में प्रत्याशियों की धड़कने भी तेज हो रही है। वह इसी प्रयास में हैं कि जल्द से जल्द प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाए, ताकि वह नामांकन पत्र दाखिल कर सके। उधर लोगों में भाजपा की सूची के लिए जिज्ञासा बनी हुई है। इसका प्रमुख कारण यह है कि सपा, बसपा, कांग्रेस, अाजाद समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी तय कर दिया है। लेकिन भाजपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वहीं भाजपा के सूत्रों का कहना है कि भाजपा की कोर कमेेटी ने प्रत्याशियों का नाम फाइनल कर दिया है। बहुत जल्द एेलान होने वाला है।

- Advertisement -

Nikay chunav: whatsapp पर भाजपा की लिस्ट तलाश कर रहे लोग, जल्द होगा ऐलान Nikay chunav: whatsapp पर भाजपा की लिस्ट तलाश कर रहे लोग, जल्द होगा ऐलान Nikay chunav: whatsapp पर भाजपा की लिस्ट तलाश कर रहे लोग, जल्द होगा ऐलान

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-