Lucknow News लखनऊ में फिर खाकी हुई शर्मसार, बीकेटी कोतवाली में तैनात दरोगा गिरफ्तार, रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

Lucknow News Khabarwala24 News Lucknow : एंटी करप्शन स्क्वाड ने लखनऊ के बीकेटी कोतवाली में तैनात दरोगा को 13 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। उसके खिलाफ जानकीपुरम कोतवाली में भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। ममले की जांच की जा रही है। बीकेटी कोतवाली में दरोगा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Lucknow News Khabarwala24 News Lucknow : एंटी करप्शन स्क्वाड ने लखनऊ के बीकेटी कोतवाली में तैनात दरोगा को 13 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। उसके खिलाफ जानकीपुरम कोतवाली में भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। ममले की जांच की जा रही है।

बीकेटी कोतवाली में दरोगा प्रदीप कुमार तैनात है। कस्बा निवासी राम बरन ने एक जमीन खरीदी थी, जिसे लेकर विवाद था। इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। आरोप है कि दरोगा प्रदीप कुमार ने मामले को सुलझाने के लिए राम बरन से रिश्वत मांगी थी। रुपए नहीं मिलने पर राम बरन को परेशान करने लगा। इसके बाद राम बरन ने एंटी करप्शन में दरोगा की शिकायत कर दी। उसे रंगेहाथ दबोचने के लिए शिकायतकर्ता के साथ टीम ने प्लान बनाया।

- Advertisement -

Lucknow news लखनऊ में फिर खाकी हुई शर्मसार, बीकेटी कोतवाली में तैनात दरोगा गिरफ्तार, रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

राम बरन ने दरोगा को फोन किया। रिश्वत मिलने की चाह में दरोगा प्रदीप कुमार पहुंच गया। राम बरन ने 13 हजार दिए, जिन पर पहले से ही फिनापथिलिन केमिकल लगाया गया था। इस बीच एंटी करप्शन की टीम पहुंच गई और दरोगा को दबोचते हुए रुपए बरामद किए। दरोगा प्रदीप कुमार के खिलाफ जानकीपुरम कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।

Lucknow news लखनऊ में फिर खाकी हुई शर्मसार, बीकेटी कोतवाली में तैनात दरोगा गिरफ्तार, रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा Lucknow news लखनऊ में फिर खाकी हुई शर्मसार, बीकेटी कोतवाली में तैनात दरोगा गिरफ्तार, रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा Lucknow news लखनऊ में फिर खाकी हुई शर्मसार, बीकेटी कोतवाली में तैनात दरोगा गिरफ्तार, रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News