Himachal Pradesh News सिर्फ इतना था कसूर मुस्लिम लड़की से कर ली थी दोस्ती, शरीर के कर दिए आठ टुकड़े, बोरे में डालकर नाले में फेंका शव

Himachal Pradesh News Khabarwala24 News Himachal Pradesh : दिल्ली में श्रद्धा और मुंबई में सरस्वती हत्याकांड से जहां पूरा देश स्तब्ध है। वहीं अब ऐसा ही मिलता जुलता मामला हिमाचल प्रदेश के चंबा से भी सामने आया है। यहां 21 साल के एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसके […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Himachal Pradesh News Khabarwala24 News Himachal Pradesh : दिल्ली में श्रद्धा और मुंबई में सरस्वती हत्याकांड से जहां पूरा देश स्तब्ध है। वहीं अब ऐसा ही मिलता जुलता मामला हिमाचल प्रदेश के चंबा से भी सामने आया है। यहां 21 साल के एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसके शव के 8 टुकड़े किए गए। इतना ही नहीं उन टुकड़ों को एक बोरे में बंद करके नाले में फेंक दिया।यह सनसनी खेज वारदात सलूणी उपमंडल के तहत भांदल पंचायत का है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला

यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, मनोहर का एक मुस्लिम लड़की के साथ प्रेमप्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजन को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया.। लड़की से मनोहर से दूर रहने के लिए कहा गया। आरोप है कि लड़की के भाइयों ने ही मनोहर की हत्या की है। हत्या करने के बाद उन्होंने मनोहर के शरीर के 8 टुकड़े किए। इन टुकड़ों को बोरी में बंद कर दिया और नाले में फेंक दिया.

मनोहर लापता 6 दिन से था लापता

पुलिस के अनुसार , 6 दिन पहले मनोहर किसी काम से घर से निकला था। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस अभी मामले की जांच कर ही रही थी कि इसी बीच कुछ लोग 9 जून को थरौली गांव के पास एक नाले से गुजर रहे थे। तभी उन्हें बदबू आई तो देखा कि नाले में एक बोरी पड़ी हुई है।

पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया

नाले में बोरी पड़ी होने की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब बोरी को खोला तो उसमें युवक की लाश 8 टुकड़ों में कटी हुई पड़ी थी। शिनाख्त कराने पर पता चला कि यह लाश मनोहर की ही है। इसकी सूचना घर वालो की दी गई। मनोहर की हत्या की जानकारी मिलने पर उनमें कोहराम मच गया। उन्होंने हत्या के पीछे तीन लोगों का नाम लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News