Hapur News वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन

Hapur News khabarwala24 News Hapur: मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता में उत्तर प्रदेश को “वन ट्रिलियन डॉलर” की अर्थव्यवस्था बनाना है। केन्द्र सरकार / राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में विभिन्न सर्वेक्षणों को भी कराया जा रहा है जिससे उन आंकड़ों का प्रयोग कर “वन ट्रिलियन डॉलर” की अर्थव्यवस्था बनाने हेतु दिशा तय कर योजनाओं को बनाकर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News khabarwala24 News Hapur: मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता में उत्तर प्रदेश को “वन ट्रिलियन डॉलर” की अर्थव्यवस्था बनाना है। केन्द्र सरकार / राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में विभिन्न सर्वेक्षणों को भी कराया जा रहा है जिससे उन आंकड़ों का प्रयोग कर “वन ट्रिलियन डॉलर” की अर्थव्यवस्था बनाने हेतु दिशा तय कर योजनाओं को बनाकर उनका कियान्वयन किया जा सके । इसको लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।

कार्यशाला का कराया जा रहा आयोजन

सांख्यिकीय आंकड़ों के संग्रहण की गुणवत्ता एवं सर्वेक्षणकर्ता को सहयोग प्रदान करने के लिए प्रदेश में राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय, भारत सरकार और अर्थ एवं संख्या प्रभाग, उoप्रo द्वारा आज कार्याशाला का आयोजन कराया जा रहा है जिससे सर्वेक्षणों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उपस्थित सभी उद्यमी एवं अधिकारीगण तथा जनसामान्य के बीच प्रचार-प्रसार किया जा सके।

गोपनीय रखे जाते हैं आंकड़े

उक्त सर्वेक्षणों से कारखानों, परिवारों, छोटे व्यवसाय / दुकानों, स्वास्थ्य संबंधी एवं शिक्षा संबंधी आदि आंकड़े संग्रह किये जा रहे हैं। जो भी आंकड़े विभिन्न सर्वेक्षणों के माध्यम से केन्द्र / राज्य के अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा एकत्रित किये जा रहे है वह केवल सरकारी योजनाओं के उपयोगार्थ होते है। आंकड़ों को पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जाता है किसी को भी व्यक्तिगत रूप से साझा नहीं किया जाता है।

अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि हापुड़ में कार्यशाला इसी परिपेक्ष में आयोजित की गयी है कि आप सभी सरकार द्वारा कराये गये विभिन्न प्रकार के सर्वेक्षणों से भिज्ञ हो एवं जनमानस को भी अवगत कराये कि सूचनाऐं गुणवत्तापरक दें, सूचना गोपनीय रखी जाती है इनका उपयोग सरकार के विभिन्न सेक्टरों में चाहें वह निर्माण, विनिर्माण एवं सर्विस आदि क्षेत्रों में योजना बनाकर उनका सफलतापूर्वक कियान्वयन कराने में किया जाता है। कार्यशाला में सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी विनायक शर्मा सहित जनपद के अधिकारी एवं उद्यमी मौजूद रहे।

Hapur news वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन Add Hapur news वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन Hapur news वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन Hapur news वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News