Hapur News केसरिया रंग में रंगने लगा शहर, मंजिल की तरफ बढ़ रहे भोले

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: शहर की सड़कों पर कांवडिय़ों की संख्या बढऩे लगी है। केसरिया रंग में रंगकर बोल बम के जयघोष के साथ कांवडिय़े अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहे हैं। लंबा सफर और बदलता मौसम भी उनके कदम नहीं डिगा पा रहा है। शहर में जगह जगह कांवड़ सेवा शिविर लगाकर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: शहर की सड़कों पर कांवडिय़ों की संख्या बढऩे लगी है। केसरिया रंग में रंगकर बोल बम के जयघोष के साथ कांवडिय़े अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहे हैं। लंबा सफर और बदलता मौसम भी उनके कदम नहीं डिगा पा रहा है। शहर में जगह जगह कांवड़ सेवा शिविर लगाकर कांवडिय़ों की सेवा की जा रही है।

Hapur news केसरिया रंग में रंगने लगा शहर, मंजिल की तरफ बढ़ रहे भोले
शहर से होकर जाने वाले अलीगढ़, हाथरस, बुलंदशहर जाने वाले कांविडय़ों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सड़कों पर बोल बम के जयकारे गूंज रहे हैं। पुरुष कांवडिय़ों के साथ महिला कांवडिय़े भी कांधे पर कांवड़ रखकर बोल बम के जयकारे लगाते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। डीजे के साथ विशाल कांवड़ और झांकी कांवड़ भी मंजिल की तरफ बढ़ रही हैं। आकर्षक ढंग से सजाई गई विशाल कांवड़ को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। डीजे के साथ भगवान शिव के भजनों पर थिरकते हुए कांवडिय़ों में उत्साह दिखाई दे रहा है। बदला मौसम और लंबा सफर तय करने के बाद भी कांवडिय़ों के कदम बिना डगमगाए तेजी से मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।

धीरखेड़ा, असौड़ा, आवास विकास, बुलंदशहर रोड, गढ़ रोड सहित शहर में जगह जगह कांवड़ सेवा शिविर लगाए गए हैं। जहां कांवडिय़ों के लिए भोजन, स्नान, आराम करने की व्यवस्था की गई हैं। शिविर में आराम करने के बाद कांवडिय़े डीजे पर भजनों की धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

Add Hapur news केसरिया रंग में रंगने लगा शहर, मंजिल की तरफ बढ़ रहे भोले Hapur news केसरिया रंग में रंगने लगा शहर, मंजिल की तरफ बढ़ रहे भोले Hapur news केसरिया रंग में रंगने लगा शहर, मंजिल की तरफ बढ़ रहे भोले

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News