Hapur News पुलिस टीम पर फरार बदमाश ने किया फायर, बाल बाल बचे

Hapur News Khabarwala24 News Garhmukteshwar (Hapur) : जनपद हापुड़ की बहादुरगढ़ पुलिस टीम गांव लुहारी के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच बाइक सवार एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिसमें पुलिस टीम बाल बाल बच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur News Khabarwala24 News Garhmukteshwar (Hapur) : जनपद हापुड़ की बहादुरगढ़ पुलिस टीम गांव लुहारी के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच बाइक सवार एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिसमें पुलिस टीम बाल बाल बच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी करीब आठ दिन पूर्व हुए पुलिस मुठभेड़ में वांछित चल रहा था। जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों में कई आपराधिक घटनाओं में रिपोर्ट दर्ज हैं।

क्या है पूरा मामला

थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पुलिस थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आठ दिन पूर्व पुलिस मुठभेड़ में फरार हुआ वांछित आरोपी बाइक पर सवार होकर थाना क्षेत्र में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहा है । इस सूचना पर पुलिस ने गांव लुहारी के निकट संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को एक संदिग्ध बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और फरार होने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कौन है पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी नगर के मोहल्ला से सेगे वाला निवासी विशाल कुमार है ।

यह किया गया बरामद

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है।

Hapur news पुलिस टीम पर फरार बदमाश ने किया फायर, बाल बाल बचे Add Hapur news पुलिस टीम पर फरार बदमाश ने किया फायर, बाल बाल बचे Hapur news पुलिस टीम पर फरार बदमाश ने किया फायर, बाल बाल बचे Hapur news पुलिस टीम पर फरार बदमाश ने किया फायर, बाल बाल बचे

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News