Hapur News Khabarwala24 News Hapur: शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल ने नवनियुक्त बीएसए रीतु तोमर का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष अनुज शर्मा ने शिक्षकों के कार्य समय से निस्तारित किए जाने का अनुरोध किया और संदीप सिरोही ने कहा कि शिक्षकों की छुट्टियों का पोर्टल पर समय से निस्तारण किया जाए। बीएसए द्वारा शिक्षकों का आश्वासन दिया गया कि विभागीय कार्यों को समय से निस्तारित किया जाएगा और शासन के कार्यो को प्राथमिकता से लिया जाएगा। सभी के सहयोग से जनपद को उच्च श्रेणी में लाया जाएगा।

यह रहे मौजूद
स्वागत कार्यक्रम में वेतन भोगी समिति के डायरेक्टर आस मोहम्मद व अलका शर्मा, जिले के एआरपी सुरेंद्र तोमर, फजलुर्रहमान, विपिन चौहान, गुरुदयाल, संदीप एवं एसआरजी भारत शर्मा एवं अन्य शिक्षक दिनेश, सरवन, अमित, संजीव, रेनू देवी, प्रीति, मीनाक्षी, अदीबा, आनंद,शीतल ,अंकुर, निप्राजी, सिराजुद्दीन ,सुनील, व्यायाम शिक्षक सतेंद्र ,पूनम गौतम, प्रीति समेत अनेक शिक्षक मौजूद थे।



