Hapur News: शातिर लुटेरों से सिंभावली पुलिस की हुई मुठभेड़, घायल तीन बदमाश समेत चार गिरफ्तार

Hapur News Khabarwala24 News Hapur : सिंभावली पुलिस और कार सवार लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीन बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए आरोपी शातिर लुटेरे हैं, कुछ […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24 News Hapur : सिंभावली पुलिस और कार सवार लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीन बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए आरोपी शातिर लुटेरे हैं, कुछ दिन पहले उन्होंने सिंभावली क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

क्या कहते हैं सीओ

सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि सिंभावली पुलिस द्वारा वैट मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार आते हुई दिखाई दी। इस संदिग्ध कार को रोकने का पुलिस टीम ने प्रयास किया गया तो आरोपी सिखैड़ा नया बास की तरफ जाने लगे पुलिस पार्टी ने पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में तीन अभियुक्त घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया तथा एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि सिंभावली क्षेत्र में हुई लूट की वारदात में यह बदमाश शामिल थे।

यह किया गया बरामद

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक होन्डा अकोड गाड़ी फर्जी नम्बर प्लेट लगी,अवैध असलहा, एक अवैध चाकू एवं पीली धातु के आभूषण बरामद किए गए हैं।

यह हैं पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी धौलाना क्षेत्र के रहने वाले ग्राम राशिद (घायल), शाकिर (घायल), ढुल्लू (घायल), सुहेल हैं।

शातिर लुटेरे हैं पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर लुटेरे हैं जो हाईवे पर खड़ी गाड़ियों/ गाड़ियों से उतर कर जा रही सवारियों से तमंचे के बल पर लूट करते हैं। इस गिरोह के द्वारा 20 जुलाई को थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जनपद गाजियाबाद व हापुड़ में लूट,चोरी एवं आर्म्स एक्ट आदि से संबंधित अभियोग पंजीकृत हैं एवं अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों/थानों से की जा रही है।

Hapur news: शातिर लुटेरों से सिंभावली पुलिस की हुई मुठभेड़, घायल तीन बदमाश समेत चार गिरफ्तार Add Hapur news: शातिर लुटेरों से सिंभावली पुलिस की हुई मुठभेड़, घायल तीन बदमाश समेत चार गिरफ्तार Hapur news: शातिर लुटेरों से सिंभावली पुलिस की हुई मुठभेड़, घायल तीन बदमाश समेत चार गिरफ्तार Hapur news: शातिर लुटेरों से सिंभावली पुलिस की हुई मुठभेड़, घायल तीन बदमाश समेत चार गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News