Hapur News बिजली कटौती को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

Hapur News Khabarwala24 News Hapur: कोतवाली क्षेत्र में मोदीनगर रोड पर तीन दिन से बिजली की समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा फूट गया। शनिवार देर रात परेशान लोगों ने मोदीनगर रोड पर जाम लगा दिया। किसी तरह पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। बिजली की आंख मिचौली के कारण हर कोई परेशान है। उमस […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24 News Hapur: कोतवाली क्षेत्र में मोदीनगर रोड पर तीन दिन से बिजली की समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा फूट गया। शनिवार देर रात परेशान लोगों ने मोदीनगर रोड पर जाम लगा दिया। किसी तरह पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

बिजली की आंख मिचौली के कारण हर कोई परेशान है। उमस भरी गर्मी में बिजली न आने से सभी परेशान है। मोदीनगर रोड पर बिजली की बार बार कटौती होने से परेशान लोग मोदीनगर रोड पर पहुंचे और जाम लगा दिया। लोगों का कहना है कि बार बार शिकायत करने के बाद भी आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा है। तीन दिन से बिजली नहीं आ रही है। ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर सुविधा शुल्क लिया जाता है। बिजली घर पर संतोषपूर्ण जवाब नहीं दिया जाता है। प्रदेश सरकार ने 24 घंटे बिजली देने की घोषणा कर रखी है उसके बाद भी निगम की आधिकारियों की लापरवाही के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जाम लगने की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। उधर जाम लगने के कारण हापुड़ मोदीनगर मार्ग पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया।

Hapur news बिजली कटौती को लेकर सड़कों पर उतरे लोग Add Hapur news बिजली कटौती को लेकर सड़कों पर उतरे लोग Hapur news बिजली कटौती को लेकर सड़कों पर उतरे लोग Hapur news बिजली कटौती को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News