Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: श्री श्यामा श्याम बरसाना धाम सेवा समिति द्वारा स्वर्ग आश्रम रोड स्थित पंडित कांति प्रसाद शर्मा की धर्मशाला में चल रही श्रीमद्भावगत कथा का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान आयोजित हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की।
पंडित श्याम शर्मा ने मंत्रोच्चरण के साथ हवन कराया। इसमें संत रमेश रसिक मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। हवन में सभी श्रद्धालुओं ने आहुति प्रदान कर सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद श्री श्यामा श्याम बरसाना धाम सेवा समिति द्वारा प्रसाद वितरित किया गया, जिसका सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लाभ लिया।
यह रहे मौजूद
इस मौके पर मंगू सिंह त्यागी, सभासद नितिन पाराशर (पोंटी)आदेश शर्मा, मनोज शर्मा, जगदीश बंसल, देवेंद्र शर्मा, नरेशचंद शर्मा, मधु शर्मा, सीमा जिंदल, अलका कंसल, राखी शर्मा, संगीता गोयल, सोमदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।



