Hapur News भ्रूण लिंग की जांच करने के मामले का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: जनपद बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव कनौर में हरियाणा और जनपद की स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मार कार्रवाई की। टीम ने एक मकान में अवैध रुप से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से गभर्वती महिला की भ्रूण लिंग की जांच के मामले का पर्दाफाश किया है। टीम को देखकर आरोपी वहां से मशीन को साथ लेकर फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

स्वास्थ्य विभाग हापुड़ के नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश खत्री ने बताया कि हरियाणा की स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बहादुरगगढ़ क्षेत्र के गांव कनौर में पहुंचे। जहां पर कई दिनों से सूचना थी कि कोई व्यक्ति अवैध रुप से बिना पंजीकरण कराए ही गर्भवती महिलाओं की भ्रूण लिंग परीक्षण करता है। जिसको लेकर सोमवार को टीम के साथ गांव कनौर में छापा मार दिया। जहां एक मकान में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन चलती पाई गई, साथ ही एक लेपटॉप मिला। इस दौरान टीम को देख आरोपी वहां से मशीन लेकर भाग निकले। डॉ. दिनेश खत्री ने बताया कि इस संबंध में बहादुरगढ़ पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। जहां पुलिस और स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा विभिन्न साक्ष्य एकत्र किए। वहीं टीम के नोडल अधिकारी ने बहादुरगढ़ थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।डॉ. खत्री का कहना है कि मशीन उपलब्ध कराने वालों की भी तलाश कराकर कार्रवाई की जाएगी।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि नोडल अधिकारी की तहरीर पर पांच लोगों को नामजद करते हुए नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में शामिल भोलाशंकर निवासी फरीदाबाद और मुकेश निवासी धौलाना जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

add

sex determination 
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-