CLOSE

Hapur News भाकियू का दूसरे दिन भी धरना जारी, जमकर की नारेबाजी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur News Khabarwala24 News Hapur: चैकिंग के नाम पर देहात अंचल में ग्रामीणों के उत्पीडऩ के विरोध में शनिवार को दूसरे दिन भी भाकियू कार्यकर्ता बारिश के दौरान धरने पर डटे रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

अफसरों पर लगाया किसानों के शोषण का आरोप

भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि ऊर्जा निगम के अधिकारी ग्रामीणों का शोषण कर रहे हैं। नलकूपों के बिलों में लाखों की फर्जी बकायेदारी जुड़कर आ रही है। यह राशि अधिकारियों द्वारा किए गए घपले से जुड़ी है, दोषियों पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई। किसानों के बिलों में इसे जोड़कर भेजा जा रहा है।

किसानों का किया जा रहा उत्पीड़न

जिला संयोजक अमरेंद्र सिंद्धू ने कहा कि छापामार कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों को डरा धमाकर उनसे वसूली की जा रही है। चैकिंग के बाद उन्हें बिजलीघर बुलाया जाता है, जहां सुविधा शुल्क नहीं देने पर एफआईआर करा दी जाती है। इसमें सुधार होना चाहिए। छह महीने के अंदर की गई कार्रवाई की जांच होनी चाहिए। किसानों के बीच अधिकारियों के नहीं पहुंचने से आक्रोश बढ़ गया। कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना का एलान कर दिया। वहीं, मांग पूरी नहीं करने पर तालाबंदी की भी चेतावनी दी है।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद

धरना प्रदर्शन करने वालों में ललित शर्मा, विपिन जाटव, बलराम सिंह, राजीव त्यागी, मुकुल, मुनेंद्र सिंह, अजय चौधरी, राजीव त्यागी, मुकेश त्यागी, शोकीन, ताहिर, सुनील त्यागी, पपेंद्र सिंह, मोनू बालियान, संदीप सिंह, मनवीर सिंह, शेरू चौधरी, जाकिर खान, यामीन, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।

Hapur news भाकियू का दूसरे दिन भी धरना जारी, जमकर की नारेबाजी Add Hapur news भाकियू का दूसरे दिन भी धरना जारी, जमकर की नारेबाजी Hapur news भाकियू का दूसरे दिन भी धरना जारी, जमकर की नारेबाजी Hapur news भाकियू का दूसरे दिन भी धरना जारी, जमकर की नारेबाजी

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-