Ganga ज्येष्ठ पूर्णिमा पर लगाई आस्था की डुबकी

Ganga Khabarwala24 News Garhmukteshwar (Hapur) : ज्येष्ठ पूर्णिमा पर रविवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने तीर्थनगरी में भंडारों का आयोजन कर गरीबों को भोजन कराया। श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और प्रदेश के मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, चंदौसी, बुलंदशहर, नोएडा, गाजियाबाद, […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Ganga Khabarwala24 News Garhmukteshwar (Hapur) : ज्येष्ठ पूर्णिमा पर रविवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने तीर्थनगरी में भंडारों का आयोजन कर गरीबों को भोजन कराया।

श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना

ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और प्रदेश के मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, चंदौसी, बुलंदशहर, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बागपत आदि जिलों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने मां गंगा को फूल प्रसाद चढ़ाया और गंगा किनारे बैठे पंडितों से भगवान सत्यनारायण की कथा का पाठ कराया।

Ganga ज्येष्ठ पूर्णिमा पर लगाई आस्था की डुबकी

गंगा स्नान करने से पापों का होता है नाश

मान्यता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी में युवा श्रद्धालुओं तथा बच्चों ने गंगा में घंटो अठखेलियां कीं और भीषण गर्मी से राहत पाई। गंगा स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने तीर्थनगरी में स्थित वेदांत मंदिर, हनुमान मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, अमृत परिसर, शिव-पार्वती मंदिर में जाकर देवी-देवताओं के दर्शन कर कामना की। ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर धनाढ्य श्रद्धालुओं ने भंडारों का आयोजन कर भूखों, असहायों तथा निर्धनों को भोजन कराया और धन एवं वस्त्र आदि दान किये।

वंशावली सुनी

श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के उपरान्त गढ़मुक्तेश्वर नगर में अपने-अपने पंडितों के यहां पहुंचकर अपनी वंशावली सुनी और अपना नाम पोथी में दर्ज कराया। ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर खादर के शिवशक्ति धाम कच्चे स्नान घाट पर भी हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और धर्म लाभ अर्जित किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News