Digital beggar Video भीख मांगने QR कोड लेकर पहुंचा भिखारी, डिजिटल इंडिया का वीडियो जमकर हो रहा वायरल

Khabarwala 24 News New Delhi: Digital beggar Video डिजिटल इंडिया के कई उदाहरण आपने देखे होंगे लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भिखारी QR कोड लेकर भीख मांग रहा है। भिखारी को आंखों से दिखाई नहीं देता है लेकिन भीख देते समय उसके साथ कोई धोखाधड़ी न […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Digital beggar Video डिजिटल इंडिया के कई उदाहरण आपने देखे होंगे लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भिखारी QR कोड लेकर भीख मांग रहा है। भिखारी को आंखों से दिखाई नहीं देता है लेकिन भीख देते समय उसके साथ कोई धोखाधड़ी न कर पाए, इसकी भी पूरी व्यवस्था लेकर चलता है। इस वीडियो को देखने के बाद एक बार आप भी हैरान रह जाएंगे।

क्या आप आॅनलाइन भी पैसे लेते हैं (Digital beggar Video)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स जिसे आंखों से दिखाई नहीं देता, वह कार में बैठे एक शख्स के पास पहुंचा और पैसे मांगने लगा। शख्स के गले में एक QR कोड लगा हुआ है । कार में बैठा शख्स पूछता है कि क्या आप ऑनलाइन भी पैसे ले लेते हैं? शख्स जवाब देता है कि हां।

- Advertisement -

कन्फर्म करता है (Digital beggar Video)

इसके बाद कार में बैठा शख्स QR कोड स्कैन करता है और उसे पैसे ट्रांसफर कर देता है। भिखारी इसके बाद अपना फोन निकालता है और कन्फर्म करता है कि क्या सच में उसके अकाउंट में पैसे आ गए या नहीं। जब फोन में ऐप द्वारा बोलकर बताया गया कि पैसे रिसीव हो गए तो वह संतुष्ट हुआ। कार सवार शख्स ने पूछा कि कितने पैसे आए तो वह बता भी रहा है कि हां अकाउंट में पैसे आ गए।

वीडियो को @somanigaurav नाम के X अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि गुवाहाटी में एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। एक भिखारी Phonepe का उपयोग कर लोगों से पैसे मांग रहा है। वाकई टेक्नोलॉजी की कोई सीमा नहीं होती है। भिखारी का नाम दशरथ बताया गया है।

- Advertisement -

एेसी कई तस्वीरें आ चुकी सामने

बता दें कि दशरथ डिजिटल पेमेंट से भीख लेने वाले अकेले नहीं हैं, बल्कि दिल्ली, बिहार, मुंबई समेत कई शहरों से इस तरह की तस्वीरें सामने आ चुकी है। दिल्ली की ट्रांसवुमन आयशा शर्मा का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें वह लोगों से पैसे लेने के लिए QR कोड साथ लेकर चलती हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News