Bihari Desi Tarzan बिहारी देसी टार्जन कौन है? सोशल मीडिया पर हो रहे हैं मशहूर

Khabarwala 24 News New Delhi: Bihari Desi Tarzan सोशल मीडिया पर अक्सर हमें ऐसे लोग मिल जाते हैं, जो अपनी प्रतिभा और अनोखे काम के कारण चर्चा में रहते हैं। ऐसे ही एक व्यक्ति हैं, जो अपनी दौड़ने की प्रतिभा के कारण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। राजा बिहार के बगहा […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Bihari Desi Tarzan सोशल मीडिया पर अक्सर हमें ऐसे लोग मिल जाते हैं, जो अपनी प्रतिभा और अनोखे काम के कारण चर्चा में रहते हैं। ऐसे ही एक व्यक्ति हैं, जो अपनी दौड़ने की प्रतिभा के कारण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। राजा बिहार के बगहा के छोटे से गांव पाकड़ से आते हैं। समय के साथ-साथ उन्होंने अपनी प्रतिभा से खुद की पहचान बना ली है। राजा यादव बिहारी देसी टार्जन के नाम से फेमस हो रहे हैं।

देसी टार्जन के सोशल मीडिया पर हैं लाखों फॉलोअर्स (Bihari Desi Tarzan)

सोशल मीडिया पर राजा यादव की दौड़ने की क्षमता उनको नए मुकाम पर ले जा रही है। बता दें कि राजा बिना किसी प्रोफेशनल ट्रेनर के अपनी ट्रेनिंग करते हैं। इसके लिए वे खुद ही बनाए देशी उपकरण का इस्तेमाल करते हैं, जिसे लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया है।

परिवार की है विरासत (Bihari Desi Tarzan)

राजा को ये गुण विरासत में मिला है, क्योंकि उनके पिता लालबाबू यादव और दादा जगन्नाथ यादव दोनों ही पहलवान रह चुके हैं। राजा आजकल के युवाओं को लेकर चिंता में रहते हैं और इसी कारण उन्होंने सेना में भर्ती के लिए कोशिश शुरू की है। इसके चलते राजा अपने इलाके के लोगों के बीच काफी चर्चा में रहते हैं और अब एक फिटनेस आइकॉन बन गए हैं। बता दें कि राजा केवल 22 साल के हैं। राजा ओलंपिक के लिए तैयारी कर रहे हैं। आप यहां इसका इंस्टाग्राम हैंडल भी देख सकते हैं।

राजा बताते हैं कि संसाधनों की कमी के कारण उनको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर उनकी यह समस्या दूर हो जाती है तो वे अपनी सपना पूरा कर सकेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News