Hapur नौ अक्टूबर से शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष 5.0 का तीसरा चरण

Hapur khabarwala 24 Hapur News : (गौरव शर्मा): सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 का तीसरा चरण नौ अक्टूबर से शुरू हो रहा है। शनिवार को इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। अभियान छह दिनों तक चलेगा। जिसमें महिलाओं और बच्चों को टीका लगाने का काम किया जाएगा। मुख्य […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur khabarwala 24 Hapur News : (गौरव शर्मा): सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 का तीसरा चरण नौ अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

शनिवार को इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। अभियान छह दिनों तक चलेगा। जिसमें महिलाओं और बच्चों को टीका लगाने का काम किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष 5.0 के दो चरण अगस्त और सितंबर में पूरे हो चुके हैं। नौ अक्टूबर से इस अभियान का तीसरा चरण शुरू हो रहा है, जो 14 अक्टूबर तक चलेगा। पहले दो चरणों में टीकाकरण की उपलब्धि 94 प्रतिशत रही थी। सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 का तीसरा चरण जिले के सभी ग्रामीण,शहरी क्षेत्रों के अलावा मलिन बस्ती और झुग्गी-झोपड़ियों में चलाया जाएगा।

इस अभियान के दौरान जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के करीब 10277 बच्चे और 1777 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण किया जाएगा। यह अभियान विशेष रूप से ऐसे क्षेत्रों में आयोजित होगा, जहां किसी भी कारणवश शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चे और गर्भवती महिलाओं को टीके नहीं लग पाए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाक्टर संजीव कुमार ने बताया कि भारत सरकार सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं को 11 जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीके उपलब्ध कराती है। यह टीके स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षित टीकाकर्मियों के द्वारा सभी क्षेत्रों में माइक्रोप्लान के अनुसार सत्र आयोजित कर लगाए जाएंगे। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर प्रवीन शर्मा, कासिम चौधरी, शिवा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Hapur नौ अक्टूबर से शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष 5. 0 का तीसरा चरण Hapur नौ अक्टूबर से शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष 5. 0 का तीसरा चरण Hapur नौ अक्टूबर से शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष 5. 0 का तीसरा चरण Hapur नौ अक्टूबर से शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष 5. 0 का तीसरा चरण Hapur नौ अक्टूबर से शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष 5. 0 का तीसरा चरण Hapur नौ अक्टूबर से शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष 5. 0 का तीसरा चरण Hapur नौ अक्टूबर से शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष 5. 0 का तीसरा चरण Hapur नौ अक्टूबर से शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष 5. 0 का तीसरा चरण

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News