Khabarwala 24 News New Delhi : Vivo T3 Pro 5G Smartphone अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसमें बेहतरीन कैमरा, दमदार बैटरी और तगड़ी परफॉर्मेंस मिले तो Vivo T3 Pro 5G आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। खास बात ये है कि अब ये फोन पहले से सस्ता हो गया है, जिससे इसे खरीदना और भी फायदेमंद हो गया है। यहां इसके खास फीचर्स, कैमरा और बैटरी की पूरी डिटेल्स पढ़ें। इसे आप सस्ते में कैसे और कहां से खरीद सकते हैं।
कहां मिल रहा डिस्काउंट? (Vivo T3 Pro 5G Smartphone)
ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर Vivo T3 Pro 5G आपको 28 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ केवल 23,000 रुपये में मिल रहा है। इस स्मार्टफोन को आप सेलेक्टेड बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 2 हजार रुपये तक का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो इस फोन को नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। इसकी मंथली ईएमआई आपको 1,115 रुपये ही पड़ेगी।
50 मेगापिक्सल का कैमरा (Vivo T3 Pro 5G Smartphone)
इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो Sony IMX882 सेंसर के साथ आता है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) की सुविधा है। इससे फोटो लेते समय हिलने-डुलने का असर कम होता है और इमेज क्लियर आती है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है। इससे आप बड़े एंगल की फोटो खींच सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
पावरफुल बैटरी और चार्जिंग (Vivo T3 Pro 5G Smartphone)
Vivo T3 Pro 5G में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलती है। इसमें आपको 80W फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि फोन सिर्फ 21 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। इसमें 7.5W की रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है। स्टोरेज की बात करें तो फोन में 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज का ऑप्शन है। Vivo T3 Pro 5G फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट से लैस है।










