Khabarwala 24 News New Delhi : Samsung Galaxy Tab S10 FE सेमसंग ने भारत में टैबलेट की नई सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Samsung Galaxy Tab S10 FE सीरीज है। इस सीरीज के तहत दो डिवाइसों को लॉन्च किया है, जिसमें Samsung Galaxy Tab S10 FE और Tab S10 FE+ है। दोनों डिवाइस प्रीमियम डिजाइन और एडवांस्ड इंटेलीजेंट फीचर्स के साथ आते हैं। कीमत और स्पेसिफिकेशन्स डिटेल्स में जानते हैं…
Tab S10 FE और Tab S10 FE + की कीमत
Samsung Galaxy Tab S10 FE की शुरुआती कीमत 42,999 रुपये है। वहीं Galaxy Tab S10 FE+ की शुरुआती कीमत 53,999 रुपये है। ये दोनों तीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा, जिसमें ग्रे, सिल्वर, ब्लू कलर शामिल हैं। भारत में इसकी सेल शुरू हो गई है।
Samsung Galaxy Tab S10 FE की कीमत
8GB + 128GB – Rs 42,999 (Wi-Fi only)
8GB + 128GB – Rs 50,999 (Wi-Fi + 5G)
12GB + 256GB – Rs 53,999 (Wi-Fi only)
12GB + 256GB – Rs 61,999 (Wi-Fi + 5G)
Samsung Galaxy Tab S10 FE+ की कीमत
8GB + 128GB – Rs 55,999 (Wi-Fi only)
8GB + 128GB – Rs 63,999 (Wi-Fi + 5G)
12GB + 256GB – Rs 65,999 (Wi-Fi only)
12GB + 256GB – Rs 73,999 (Wi-Fi + 5G)
Samsung Galaxy Tab S10 FE के स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy Tab S10 FE में 10.9-inch LCD डिस्प्ले दिया है। वहीं, Galaxy Tab S10 FE+ has a 13.1-inch LCD डिस्प्ले दिया है। दोनों ही हैंडसेट में 90Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है। सैमसंग ने ब्राइटनेस में इंप्रूवमेंट किया है।
Samsung Galaxy Tab S10 FE सीरीज का प्रोसेसर
Samsung Galaxy Tab S10 FE सीरीज में इनहाउस चिपसेट का यूज किया है, जिसका नाम Exynos 1580 है। दोनों ही टैबलेट के अंदर 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। यहां यूजर्स जरूरत पड़ने पर 2TB तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगा सकते हैं। पुराने मॉडल की तुलना में ये मॉडल काफी सस्ते हैं।
Samsung Galaxy Tab S10 FE का कैमरा व बैटरी
Samsung Galaxy Tab S10 FE सीरीज के दोनों मॉडल में 13-megapixel का प्राइमरी कैमरा दिया है। इसमें 12-megapixel का सेल्फी कैमरा दिया है। Samsung Galaxy Tab S10 FE प्लस वेरिएंट में 10,090mAh की बैटरी दी है। वहीं Tab S10 FE में 8,000mAh की बैटरी दी है। दोनों डिवाइस में 45W फास्ट चार्जिंग मिलता है।


