Rogbid Model R Smartwatch इस स्मार्टवॉच में सिम स्लॉट और GPS भी, BP भी मापेगी, इसमें रिकॉर्ड कर सकते हैं वीडियो

Khabarwala 24 News New Delhi : Rogbid Model R Smartwatch वैसे तो बाजार में ढेर सारी स्मार्टवॉच मौजूद हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसी वॉच के बारे में बता रहे हैं, जिसमें कैमरा भी लगा है। इस कैमरे के साथ फोटो खींच सकते हैं और वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। ये खूबी आपको […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Rogbid Model R Smartwatch वैसे तो बाजार में ढेर सारी स्मार्टवॉच मौजूद हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसी वॉच के बारे में बता रहे हैं, जिसमें कैमरा भी लगा है। इस कैमरे के साथ फोटो खींच सकते हैं और वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।

ये खूबी आपको Rogbid Model R Smartwatch में मिलती है, जिसे ब्रांड ने हाल ही में लॉन्च किया है। इसे ब्रांड की पहली 4G Android स्मार्टवॉच भी कहा जा रहा है। फोन एक इंटीग्रेटेड कैमरा सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें बिल्ट-इन सिम स्लॉट और एक हाई कैपेसिटी वाली बैटरी भी है। Rogbid Model R Smartwatch के स्पेसिफिकेशन…

वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए कैमरा भी (Rogbid Model R Smartwatch)

स्मार्टवॉच में मेटेलिक चेसिस के साथ प्रीमियम डिजाइन दिया गया है। इसमें राइट साइड दो फिजिकल बटन हैं। उनके बीचोंबीच 2 मेगापिक्सेल का कैमरा लगा है। कैमरा का इस्तेमाल फोटो लेने, वीडियो रिकॉर्ड करने और QR कोड स्कैन करने के लिए किया जा सकता है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए स्मार्टवॉच IP67 रेटिंग के साथ आती है। स्मार्टवॉच को सिलिकॉन और स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप ऑप्शन में ओब्सीडियन ब्लैक और शाइनी सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

सिम स्लॉट, जीपीएस और कॉलिंग भी (Rogbid Model R Smartwatch)

स्मार्टवॉच में 1.85 इंच का डिस्प्ले है, जिसमें 400×400 पिक्सेल का एचडी रिजॉल्यूशन और 98 प्रतिशत आरजीबी कलर गैमट है। डिवाइस के लेफ्ट साइड में एक सिम कार्ड स्लॉट है, जिसमें एक इंडिपेंडेंट नेटवर्क के लिए नैनो सिम को लगाया जा सकता है, जो सुनिश्चित करता है कि आप हर समय कभी भी कहीं भी कनेक्ट रह सकें। हैंड्स-फ्री कॉल के लिए इसमें माइक्रोफोन और स्पीकर भी हैं।

प्रमोशनल लॉन्च प्राइस टैग पर उपलब्ध (Rogbid Model R Smartwatch)

स्मार्टवॉच में एक बिल्ट-इन GPS का सपोर्ट भी मिलता है, जो स्मार्टफोन के बिना सीधे कलाई पर ही रियल टाइम लोकेशन और रूट की जानकारी देता है। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो Rogbid Model R में हार्ट रेट और SpO2 सेंसर दिया गया है। यह ब्लड प्रेशर यानी BP भी माप सकती है। यह कई स्पोर्ट्स मोड को ट्रैक करने में सक्षम है। इसकी कीमत $159.99 (करीब 13,500 रुपये) है, लेकिन यह $79.99 (करीब 6,700 रुपये) के प्रमोशनल लॉन्च प्राइस टैग पर उपलब्ध है।

रैम, स्टोरेज और बैटरी भी जबरदस्त (Rogbid Model R Smartwatch)

स्मार्टवॉच में क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 3GB रैम है, जिससे बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलता है। इसमें 32GB का नेटिव स्टोरेज है जिसका इस्तेमाल गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करने के लिए किया जा सकता है। स्मार्टवॉच एंड्रॉयड 8.1 पर चलती है। इसमें 1100mAh की बैटरी लगी है। इसके अलावा वॉच में एनएफसी, फ्लैशलाइट, नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News