UI based Poco C61 : UI बेस्ड Poco C61 की पहली सेल आज, Android 14 के साथ आता है फोन, लगी है 5000mAh की बैटरी

Khabarwala 24 News New Delhi : UI based Poco C61 हैंडसेट की पहली सेल आज यानी 28 मार्च को है। अब इस स्मार्टफोन को आप Flipkart से खरीद सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने इस हफ्ते की शुरुआत में इसे लॉन्च किया था। कंपनी ने इस हैंडसेट को Redmi A3 के रिब्रांडेड वर्जन के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : UI based Poco C61 हैंडसेट की पहली सेल आज यानी 28 मार्च को है। अब इस स्मार्टफोन को आप Flipkart से खरीद सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने इस हफ्ते की शुरुआत में इसे लॉन्च किया था। कंपनी ने इस हैंडसेट को Redmi A3 के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च किया है। स्मार्टफोन MediaTek Helio G36 प्रोसेसर, 8MP के डुअल रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। आइए जानते हैं Poco C61 की कीमत और दूसरी डिटेल्स…

कीमत और उपलब्धता (UI based Poco C61)

कंपनी ने इस हैंडसेट को दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है। इसका बेस वेरिएंट 4GB RAM + 64GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 6,999 रुपये है। वहीं इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। फोन को आप Flipkart से खरीद सकते हैं. ये 28 मार्च यानी आज दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हैंडसेट तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, ब्लू और ग्रीन में मिलेगा. इस पर कोई डिस्काउंट ऑफर या दूसरा बेनिफिट फिलहाल नहीं मिल रहा है।

- Advertisement -

क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स (UI based Poco C61)

Poco C61 में 6.71-inch का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 3 दिया गया है। स्मार्टफोन MediaTek Helio G36 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 6GB तक RAM का विकल्प दिया गया है। डिवाइस Android 14 पर बेस्ड UI पर काम करता है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस 8MP का है।

5000mAh की बैटरी (UI based Poco C61)

सेकेंडरी लेंस के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। फ्रंट में कंपनी ने 5MP का सेल्फी कैमरा दिया है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 10W की चार्जिंग मिलती है। फोन डुअल SIM, 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ और दूसरे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News