Khabarwala 24 News New Delhi : Best Lava Smartphones अगर आपका बजट कम है और आप एक अच्छा फोन खरीदना चाहते हैं तो देसी कंपनी लावा के ये तीन फोन आपकी पसंद बन सकते हैं। दरअसल, लावा 10,000 रुपये से कम में कई शानदार कैमरे और बैटरी वाले स्मार्टफोन्स ऑफर करती है। लावा के ये फोन्स 50MP AI कैमरा, 12GB रैम है। इन फोन्स को आप अभी अमेजन से बम्पर डिस्काउंट पर खरीद पाएंगे। आइए इन फोन्स के फीचर्स और कीमत जानते हैं।
Lava O3 Pro (Best Lava Smartphones)
लावा का यह फोन 6,999 रुपये में अमेजन पर लिस्टेड है। बैंक कार्ड के साथ आपको 750 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा। फोन UniSoC T606 प्रोसेसर के साथ आता है। Lava O3 Pro में शानदार डुअल रियर कैमरा सेटअप है। लावा फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा AI लेंस फीचर के साथ है और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी है, जो दिनभर चल सकती है।
Lava Yuva 5G (Best Lava Smartphones)
लावा युवा 5G फोन 8,270 रुपये में अभी अमेजन पर बेचा जा रहा है। आप बैंक छूट का फायदा लेकर इस फोन और भी सस्ते में खरीद सकते हैं। कैनरा बैंक से पेमेंट पर आप 750 रुपये की इंस्टेंट छूट पा सकते हैं। बैंक छूट के बाद आप फोन को 7,520 रुपये में फोन को खरीद पाएंगे। फोन में Android 14 OS के साथ 8GB टोटल रैम के साथ आता है। इसमें 50MP का प्राइमरी AI कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा है। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh बैटरी है।
Lava Blaze 3 5G (Best Lava Smartphones)
अमेजन पर लावा का Vibe Light वाला फोन 10,999 रुपये में उपलब्ध है। इस फोन पर अभी 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है जिससे फोन की कीमत 10,499 रुपये हो जाती है। इस फोन में आपको 12GB तक की एक्सपंडेबल रैम और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। फोन मे पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है। Lava Blaze 3 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है।


