Tumakuru Road Peenya incident Latest News
Bengaluru बस में बवाल! BMTC बस में थप्पड़ों की मारामारी, महिला ने ड्राइवर को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल
Vikas Kumar - 0
Bengaluru News: बेंगलुरु में एक BMTC बस यात्रा उस वक्त हंगामे में बदल गई, जब एक महिला यात्री और ड्राइवर के बीच छोटी-सी बहस हाथापाई पर उतर आई। दोनों ने एक-दूसरे को थप्पड़ जड़ दिए, और ये पूरी घटना किसी ने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर ली। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये मामला तुमकुरु रोड पर पीन्या के पास बुधवार को हुआ, और अब पुलिस भी इसमें कूद पड़ी है।

