यूथ वनडे : अफगान बल्लेबाज का नाबाद शतक, बांग्लादेश के खिलाफ जड़ी 17 बाउंड्री

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (khabarwala24)। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के विरुद्ध पहले यूथ वनडे मैच में 9 विकेट खोकर 265 रन बनाए। इस दौरान उजैरुल्लाह नियाजई ने नाबाद शतकीय पारी खेली। दूसरी ओर, बांग्लादेशी गेंदबाज इकबाल हुसैन एमोन ने 5 विकेट हासिल किए।बोगरा में जारी इस मुकाबले में टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (khabarwala24)। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के विरुद्ध पहले यूथ वनडे मैच में 9 विकेट खोकर 265 रन बनाए। इस दौरान उजैरुल्लाह नियाजई ने नाबाद शतकीय पारी खेली। दूसरी ओर, बांग्लादेशी गेंदबाज इकबाल हुसैन एमोन ने 5 विकेट हासिल किए।

बोगरा में जारी इस मुकाबले में टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इस टीम को खालिद अहमदजई और ओस्मान सादात की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच 9.3 ओवरों में 55 रन की साझेदारी हुई।

- Advertisement -

खालिद 33 गेंदों में 6 चौकों के साथ 34 रन बनाकर आउट हुए। अगले ही ओवर में ओस्मान भी चलते बने। उन्होंने टीम के खाते में 15 रन का योगदान दिया।

अफगान टीम 10.1 ओवरों तक 56 के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुकी थी। यहां से फैसल शिनोजादा ने उजैरुल्लाह नियाजई के साथ तीसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। फैसल शिनोजादा 46 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 3 चौके शामिल रहे।

उजैरुल्लाह ने कप्तान महबूब खान के साथ चौथे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी की। महबूब टीम के खाते में 12 रन ही जोड़ सके, जबकि अजीजुल्लाह मियाखिल ने 14 रन जुटाए।

- Advertisement -

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे उजैरुल्लाह नियाजई पारी के अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 137 गेंदों में 1 छक्के और 16 चौकों के साथ नाबाद 140 रन बनाए।

विपक्षी टीम की ओर से इकबाल हुसैन एमोन ने 10 ओवरों में 57 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। उनके अलावा, रिजान हुसैन ने 2 विकेट निकाले। मोहम्मद सोबुज और अजीजुल हकीम ने 1-1 सफलताएं प्राप्त कीं।

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच 5 यूथ वनडे मैच खेले जाने हैं। सीरीज का अगला मुकाबला 31 अक्टूबर को बोगरा में ही आयोजित होगा, जिसके बाद राजशाही में अंतिम तीन मैच 3 नवंबर, 6 नवंबर और 9 नवंबर को खेले जाएंगे।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News