रावलपिंडी, 23 नवंबर (khabarwala24)। पाकिस्तान ने रविवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे को 69 रन से हराकर त्रिकोणीय टी20 सीरीज के फाइनल में जगह बना ली। सीरीज की तीसरी टीम श्रीलंका है।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। साहिबजादा फरहान और बाबर आजम की तूफानी अर्धशतकीय पारियों और इनके बीच दूसरे विकेट के लिए बनी 103 रन की मजबूत साझेदारी के दम पर पाकिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन बनाए थे।
साहिबजादा फरहान ने 41 गेंद पर 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से 63 रन की पारी खेली। वहीं बाबर आजम ने 52 गेंद पर 2 छक्के और 7 चौके लगाते हुए 74 रन बनाए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए फखर जमान ने 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 10 गेंद पर 27 रन की पारी खेली।
जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने 2, जबकि रिचर्ड न्गवारा और ब्रैड इवांस ने 1-1 विकेट लिए।
196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही। पूरी टीम 19 ओवर में 126 रन पर आउट हो गई और 69 रन के बड़े अंतर से मुकाबला हार गई। जिम्बाब्वे की तरफ से रेयान बर्ल एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जिन पर पाकिस्तानी गेंदबाजों का कोई प्रभाव नहीं दिखा। रेयान ने 49 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौके लगाते हुए नाबाद 67 रन की पारी खेली। कप्तान सिकंदर रजा ने 18 गेंद पर 23 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका।
पाकिस्तान के लिए उस्मान तारिक ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए। उस्मान तारिक ने हैट्रिक लिया। मोहम्मद नवाज ने 2 विकेट लिए। नसीम शाह, वसीम जूनियर और फहीम अशरफ को 1-1 विकेट मिला।
उस्मान तारिक को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


