खेल मंत्री ने ब्लाइंड महिला टी20 वर्ल्ड कप विजेताओं को बताया देश के लिए ‘प्रेरणा’

नई दिल्ली, 25 नवंबर (khabarwala24)। खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्यों को ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप में उनकी हालिया जीत के लिए सम्मानित किया। भारत ने नेपाल को 7 विकेट से मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अजेय रही।महिला खिलाड़ियों की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 25 नवंबर (khabarwala24)। खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्यों को ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप में उनकी हालिया जीत के लिए सम्मानित किया। भारत ने नेपाल को 7 विकेट से मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अजेय रही।

महिला खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा, “इंडियन महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने देश को गर्व महसूस कराया है। उनकी जीत दिव्यांग खिलाड़ियों और देश का नाम रोशन करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है। अपनी इच्छा-शक्ति और हिम्मत से, उन्होंने वो हासिल किया जो सोचा भी नहीं जा सकता था। मैं सभी खिलाड़ियों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं आप सभी से भविष्य के टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आग्रह करता हूं। पूरा देश और सरकार आपके साथ है।”

- Advertisement -

इस मौके पर भारतीय कप्तान दीपिका टीसी ने कहा, “मुझे इस बात पर बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है कि खेल मंत्री ने हमें सम्मानित करने के लिए अपने घर पर बुलाया। उनसे बातचीत करके बहुत अच्छा लगा। उनके शब्द न केवल हमें, बल्कि ब्लाइंड कम्युनिटी की अन्य महिलाओं को भी खेलों को करियर के रूप में अपनाने और अपनी कड़ी मेहनत और पक्के इरादे से देश को गर्व महसूस कराने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।”

कुछ हफ्तों पहले ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने नाम किया था, जिसके बाद महिला ब्लाइंड टीम ने भी खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने इस विश्व कप में अपने अनुशासन और पक्के इरादे का परिचय देते हुए खिताब अपने नाम किया।

भारत ने फाइनल मैच में नेपाल को निर्धारित 20 ओवरों में 114/5 के स्कोर पर रोका। इस मुकाबले में नेपाल की तरफ से सरिता घिमिरे ने सर्वाधिक 35 रन बनाए, जबकि बिमला रानी ने 26 रन की पारी खेली।

- Advertisement -

इसके जवाब में भारत ने 12.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। करुणा ने 27 गेंदों में 42 रन की पारी खेली, जबकि फुला सरेन ने नाबाद 44 रन बनाए। इनके अलावा, बसंती हांसदा ने 13 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News