हैमिल्टन, 22 नवंबर (khabarwala24)। न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन में खेले गए तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। कप्तान शाई होप का ये फैसला बिल्कुल गलत साबित हुआ। पूरी टीम 36.2 ओवर में 161 रन पर सिमट गई। रोस्टन चेज ने सबसे ज्यादा 38 रन की पारी खेली। इसके अलावा, जॉन कैंपबेल ने 26, खेरी पियरे ने 22, सर्फेन रदरफोर्ड ने 19 और शाई होप ने 16 रन बनाए।
न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने 9.2 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट लिए। हेनरी की घातक गेंदबाजी की वजह से ही वेस्टइंडीज 161 रन पर सिमट गई। जैकब डफी और कप्तान सेंटनर ने 2-2 विकेट लिए। काइल जैमिसन और जाकारी फॉल्क्स ने 1-1 विकेट लिया।
162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी। कीवी टीम ने 32 के स्कोर पर शीर्ष तीन बल्लेबाजों को खो दिया था। विकेटकीपर टॉम लैथम भी मात्र 10 रन बनाकर 70 के स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। लेकिन इसके बाद मार्क चैपमेन और माइकल ब्रेसवेल ने पांचवें विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी कर टीम के लिए जीत का दरवाजा खोल दिया। चैपमेन 63 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौके की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए। वहीं ब्रेसवेल 31 गेंद पर 40 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ फॉल्क्स 2 रन बनाकर नाबाद रहे। सेंटनर 9 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड ने 30.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया।
वेस्टइंडीज के लिए मैथ्यू फोर्ड और जाइडन सिल्स ने 2-2 जबकि शमार स्प्रिंगर और रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिए।
मैट हेनरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि काइल जैमिसन 7 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


