कोच्चि, 22 नवंबर (khabarwala24)। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए केरल की टीम में शामिल किया गया है। सैमसन बीसीसीआई द्वारा आयोजित की जाने वाली इस प्रतिष्ठित टी20 सीरीज में केरल टीम की अगुआई करेंगे।
केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने एक रिलीज के माध्यम से बताया कि संजू सैमसन टीम के कप्तान होंगे। उनकी कप्तानी में केरल की टीम 22 नवंबर, 2025 को इंदौर से लखनऊ के लिए रवाना होगी। बता दें कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 26 नवंबर से 8 दिसंबर, 2025 तक लखनऊ में खेली जाएगी।
सैमसन ने भारतीय टीम में विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज के रूप में मजबूत जगह बना ली थी। बैक-टू-बैक तीन शतक उन्होंने टी20 में लगाए थे। शुभमन गिल के टीम में एंट्री के बाद उन्हें अपनी ओपनिंग की जगह छोड़नी पड़ी। एशिया कप में वह मध्यक्रम में खेले। मध्यक्रम में खेलते हुए उनकी फॉर्म में गिरावट आई और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में उनकी जगह जितेश शर्मा को टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जगह दी गई। ऐसे में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सैमसन के लिए एक बार फिर अपनी फॉर्म दिखाने और टीम में जगह पक्का करने के लिए बड़े मौके की तरह है।
संजू सैमसन हाल ही में अपनी आईपीएल टीम के बदलाव को लेकर चर्चा में थे। लंबे समय से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे संजू आईपीएल 2026 में सीएसके के लिए खेलते नजर आएंगे। सैमसन को सीएसके ने आरआर से ट्रेड किया है। सैमसन के बदले सीएसके ने अपने अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन को आरआर को सौंपा है।
केरल की टीम:
संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), रोहन कुन्नुमल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, अहमद इमरान (उप-कप्तान), विष्णु विनोद (विकेटकीपर), कृष्णा देवान, अब्दुल बाजिथ, सैली सैमसन, सलमान निजार, कृष्णा प्रसाद, सिबिन पी गिरीश, अंकित शर्मा, अखिल स्कारिया, बीजू नारायणन, आसिफ केएम, एमडी निधिश, विग्नेश पुथुर, शराफुद्दीन एनएम
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


