सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, खिलाड़ी कड़ी मेहनत करें: योगेश्वर दत्त

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (khabarwala24)। भारत को कुश्ती में ओलंपिक मेडल दिलाने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा है कि खिलाड़ियों को हमेशा बड़े सपने देखने चाहिए और उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।नई दिल्ली में आयोजित 30वीं राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद योगेश्वर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (khabarwala24)। भारत को कुश्ती में ओलंपिक मेडल दिलाने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा है कि खिलाड़ियों को हमेशा बड़े सपने देखने चाहिए और उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

नई दिल्ली में आयोजित 30वीं राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद योगेश्वर दत्त ने खिलाड़ियों को बड़े टूर्नामेंट में देश के लिए मेडल जीतने के लिए प्रोत्साहित किया।

- Advertisement -

योगेश्वर दत्त ने कहा, “मैं पहलवानी करता हूं, आप लोग टेनिस खेलते हैं, हमारा और आपका कोई तालमेल नहीं है, लेकिन मुझे पहलवानी करने और देश के लिए मेडल जीतने की प्रेरणा 1996 ओलंपिक में लिएंडर पेस को टेनिस में मेडल जीतते देखकर ही मिली थी।”

उन्होंने कहा, “आप सभी दिन रात मेहनत करते हैं। आपका सपना बड़ा होना चाहिए। आपकी कोशिश ओलंपिक में मेडल होना चाहिए। मुझे पेस से ओलंपिक मेडल जीतने की प्रेरणा मिली। मैं उसी समय से जुटा था। मेरा सपना 2012 में पूरा हुआ था।”

योगेश्वर दत्त ने 2012 में लंदन में आयोजित ओलंपिक में कुश्ती में देश के लिए कांस्य पदक जीता था।

- Advertisement -

दत्त ने कहा, “किसी भी खेल में सफलता पाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता। आपको दिन-रात स्पष्ट लक्ष्य के साथ मेहनत करनी होती है। टेनिस में यूएस ओपन, ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और विंबलडन चार बड़े टूर्नामेंट होते हैं। आप किस तरह इन टूर्नामेंट में सफलता पा सकते हैं। किस तरह लिएंडर पेस और महेश भूपति बन सकते हैं। इसके बारे में आपको सोचना होगा और मेहनत करनी होगी। आपको अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा।”

योगेश्वर दत्त ने युवा खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामना दी।

नई दिल्ली के डीएलटीए कॉम्प्लेक्स में आयोजित राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में तमिलनाडु के मनीष सुरेशकुमार और महाराष्ट्र की वैष्णवी अदकर ने शनिवार को पुरुष और महिला एकल का खिताब जीता।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News