CLOSE

RCB Comeback Race Playoffs प्लेऑफ की रेस में RCB की धमाकेदार वापसी, अब इस समीकरण से सीधे क्वालिफाई कर रही है टीम

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : RCB Comeback Race Playoffs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए अपने होम मुक़ाबले में जीत दर्ज करने के साथ सीजन में अपना चौथा मुक़ाबला जीता। गुजरात टाइटंस (GT) को शर्मनाक हार देने से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु (RCB) की टीम आखिकार 10वें पायदान को छोड़कर सीधा सातवें पायदान पर अपनी जगह कायम कर ली है।

अभी से कुछ दिनों पहले तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के समर्थकों ने भी टीम के आईपीएल 2024 के सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने की आस लगाना छोड़ दिया था लेकिन पिछले 2 मुक़ाबले में 2 बड़ी जीत के साथ अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम भी प्लेऑफ स्टेज के लिए क्वालीफाई कर सकती है।

सबसे पहले RCB की टीम को करना होगा यह काम (RCB Comeback Race Playoffs)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम ने सीजन में अब तक 11 मुक़ाबले खेल लिए है, जिसमें से टीम ने 4 मुक़ाबले जीते है और 7 मुक़ाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन के प्लेऑफ स्टेज में पहुंचने के लिए अपनी दावेदारी मजबूती से पेश करनी है तो टीम को सीजन में बचे हुए सभी मुक़ाबलों में एक बड़े अंतर से मुक़ाबला जीतना होगा।

- Advertisement -

14 अंक के साथ टीमों के हार की मांगनी होगी दुआ (RCB Comeback Race Playoffs)

अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम ऐसा कुछ कर पाने में सफल रहती है तो टीम के सीजन के लीग स्टेज के अंत के बाद 14 मुक़ाबलों में 7 जीत और 7 हार के साथ 14 अंक हो जाएंगे। पॉइंट्स टेबल को देखें तो उसमें राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के प्लेऑफ में पहुंचने की राह काफी आसान दिखाई देती है। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अगर प्लेऑफ में पहुँचती भी है तो टीम चौथी टीम के रूप में क्वालीफाई करेगी।

बाकी बचे तीनों मुक़ाबलों में जीत दर्ज होनी आवश्यक (RCB Comeback Race Playoffs)

ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के समर्थकों को चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइज़र्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के होने वाले मुक़ाबले में उन टीमों की हारने की दुआ करनी पड़ेगी। अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस की दुआ क़बूल हो जाती है और टीम सीजन में बचे हुए अपने तीनों मुक़ाबलों में जीत अर्जित कर लेती है तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम प्लेऑफ स्टेज के लिए क्वालीफाई करते हुए नज़र आ सकती है।

9 मई को धर्मशाला के मैदान पर होगा अगला मुक़ाबला (RCB Comeback Race Playoffs)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम को आईपीएल 2024 के सीजन में अपना अगला मुक़ाबला 9 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला के मैदान पर खेलना है। धर्मशाला के मैदान पर होने वाले इस मुक़ाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम पिछले दो मुक़ाबले में किए गए टीम प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी और सीजन में अपना पांचवा मुक़ाबला जीतना चाहेगी।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-