अनंतपुर, 25 जनवरी (khabarwala24)। आंध्र प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी के एक मुकाबले में विदर्भ को 8 विकेट से हरा दिया है। आंध्र प्रदेश को जीत के लिए 259 रन का लक्ष्य मिला था जिसे टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। आंध्र की जीत में शेख रशीद के नाबाद 132 रनों की अहम भूमिका रही।
259 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आंध्र प्रदेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और पहला झटका 15 के स्कोर पर अभिषेक रेड्डी के रूप में लगा था। अभिषेक 11 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद एस भरत और शेख रशीद ने दूसरे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। भरत 43 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आंध्र ने विकेट नहीं गंवाया। शेख रशीद और कप्तान रिकी भूई ने 145 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी।
शेख रशीद 144 गेंद पर 132 रन बनाकर नाबाद रहे। पारी में उन्होंने 21 चौके लगाए। रिकी भूई 7 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 64 रन बनाकर नाबाद रहे।
विदर्भ की तरफ से दोनों विकेट नचिकेत भूते ने लिए।
मैच पर नजर डालें तो विदर्भ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। यश राठौड़ के 115 रन की बदौलत विदर्भ ने पहली पारी में 295 रन बनाए थे। आंध्र प्रदेश की पहली पारी 228 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर विदर्भ को 67 रन की बढ़त मिली थी।
विदर्भ की दूसरी पारी 191 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी में मिली 67 रन की बढ़त के आधार पर विदर्भ ने आंध्र को 259 रन का लक्ष्य दिया था। इसे हासिल करने में आंध्र प्रदेश को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
इस नतीजे से विदर्भ का फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 16 मैचों का हार का सिलसिला भी खत्म हो गया, क्योंकि उन्हें 2023/24 रणजी ट्रॉफी फाइनल के बाद रेड-बॉल क्रिकेट में पहली हार का सामना करना पड़ा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


