नोएडा, 6 दिसंबर (khabarwala24)। प्रो कुश्ती लीग 2026 की शुरुआत 15 जनवरी से होगी। लीग का आयोजन नोएडा इंडोर स्टेडियम में होगा। ग्रैंड फिनाले 1 फरवरी को होगा।
कुश्ती फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष संजय सिंह के मुताबिक, 20 से अधिक देशों के 300 से ज्यादा पहलवानों ने नीलामी के लिए रजिस्टर किया है। इसमें ओलंपिक पदक विजेता, विश्व चैंपियनशिप का फाइनल खेलने वाले और भारत के सीनियर पहलवान शामिल हैं।
सभी छह टीमों के रोस्टर में चार महिलाओं समेत नौ पहलवान होंगे। सभी टीमों में पांच भारतीय और चार विदेशी पहलवान हो सकते हैं।
प्रो कुश्ती लीग को दुनिया एक उच्च-गुणवत्ता वाले मंच के रूप में देख रही है। इसका सबूत वैश्विक पहलवानों का इस आयोजन के लिए आवेदन है। प्रो रेसलिंग लीग स्केल और व्यूअरशिप के मामले में सबसे बड़ी लीग बन सकती है।
लीग अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में कई बड़ी घोषणाएं की जाएंगी। इसमें टीम से जुड़ी सूचनाएं, ट्रॉफी लॉन्च, नीलामी की तारीखें आदि शामिल हैं।
पहले सीजन में इनामी राशि 15 करोड़ रखी गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 20 करोड़ कर दिया गया था।
प्रो कुश्ती लीग की शुरुआत 2015 में हुई थी। यह लीग भारतीय कुश्ती को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने और फ्रीस्टाइल कुश्ती को मनोरंजक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए शुरू की गई थी। लीग में योगेश्वर दत्त, संदीप तुलसी यादव, बजरंग पुनिया, और विनेश फोगाट जैसे भारतीय पहलवान खेल चुके हैं। लीग 2020 से कोरोना और वित्तीय अनियमितताओं की वजह से रुकी हुई थी।
2026 में लीग फिर शुरू की जा रही है। लीग की शुरुआत भारत के उभरते पहलवानों के सपनों को पंख देने जैसी है। वैसे पहलवान जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। लीग पहलवानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाकर अपने सपने को जीने का साहस देती है। लीग की शुरुआत देश के ऐतिहासिक खेल के लिए संजीवनी की तरह है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


