न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज : बारिश से धुला चौथा टी20 मैच, न्यूजीलैंड के पास 2-1 से लीड

नई दिल्ली, 10 नवंबर (khabarwala24)। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच नेल्सन में चौथा टी20 मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा। इस मुकाबले में सिर्फ 6.3 ओवरों का ही खेल हो सका। फिलहाल पांच मुकाबलों की सीरीज में न्यूजीलैंड 2-1 से आगे है।इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 10 नवंबर (khabarwala24)। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच नेल्सन में चौथा टी20 मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा। इस मुकाबले में सिर्फ 6.3 ओवरों का ही खेल हो सका। फिलहाल पांच मुकाबलों की सीरीज में न्यूजीलैंड 2-1 से आगे है।

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

- Advertisement -

वेस्टइंडीज ने संभली हुई शुरुआत की। आमिर जंगू और एलिक एथनाज ने 5.2 ओवरों में 30 रन की साझेदारी की। एथनाज 18 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौकों के साथ 21 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद आमिर ने कप्तान शाई होप के साथ मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 8 रन जुटा लिए थे, लेकिन इसी बीच बारिश ने खेल रोक दिया, जिसके बाद यह दोबारा शुरू नहीं हो सका।

आमिर 18 गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में 2 चौके शामिल रहे। वहीं, शाई होप ने टीम के खाते में 3 रन जोड़े।

- Advertisement -

विपक्षी टीम की ओर से जेम्स नीशम इकलौते सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 1 ओवर में 5 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

ऑकलैंड में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मैच को वेस्टइंडीज ने 7 रन से अपने नाम किया था। इसी मैदान पर सीरीज का दूसरा मुकाबला भी खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने 3 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।

नेल्सन में सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया, जिसे 9 रन से जीतकर न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली। चौथा मुकाबला बेनतीजा रहने के बाद अब सीरीज का अंतिम मैच निर्णायक बन गया है।

यह मुकाबला 13 नवंबर को यूनिवर्सिटी ओवल में खेला जाएगा, जिसमें वेस्टइंडीज जीत दर्ज करते हुए सीरीज बराबरी पर खत्म करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की कोशिश बढ़त बरकरार रखने की होगी।

दोनों देश टी20 सीरीज के बाद तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलेंगे। इसके बाद 3 टेस्ट मैच भी आयोजित होंगे।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News