नई दिल्ली, 1 दिसंबर (khabarwala24)। भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पंड्या चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहे हैं, लेकिन अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा की ओर से खेलते दिखेंगे। बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के एक अंदरूनी सूत्र ने khabarwala24 से इसकी पुष्टि की है।
हार्दिक पंड्या श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले के दौरान चोटिल हुए थे। इसके बाद से पंड्या ने मैदान पर वापसी नहीं की है। हार्दिक पंड्या चोटिल होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेल सके थे। इसके बाद उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज से भी बाहर बैठना पड़ा है।
अब इस ऑलराउंडर को रिटर्न टू प्ले (आरटीपी) क्लीयरेंस मिल गया है। वह बेंगलुरु में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से बाहर हैं।
बीसीए के एक अधिकारी ने khabarwala24 को बताया, “क्रिकेट से लंबे अंतराल के बाद हार्दिक पंड्या बड़ौदा के लिए खेलने जा रहे हैं। वह हमारे लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अगले कुछ मैच खेलेंगे।”
हार्दिक पंड्या भारत की तरफ से 11 टेस्ट, 94 वनडे और 120 टी20 मैच खेल चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने 29 फर्स्ट क्लास और 118 लिस्ट-ए मुकाबले खेले।
क्रुणाल पंड्या की कप्तानी में बड़ौदा की टीम मंगलवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब से भिड़ेगी, जिसके बाद 4 दिसंबर को उसका सामना गुजरात से होगा। यह टीम 8 दिसंबर को सर्विस के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी।
हार्दिक पंड्या अपने भाई क्रुणाल के नेतृत्व वाली टीम में शामिल होंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम 9 दिसंबर से पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसके सेलेक्शन में शामिल होने के लिए हार्दिक पंड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
बड़ौदा की टीम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के अपने पहले मैच में बंगाल के हाथों छह विकेट से हारी। इसके बाद उसे पुडुचेरी के खिलाफ 17 रन से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अपने तीसरे मैच में इस टीम ने हिमाचल प्रदेश के विरुद्ध 5 विकेट से जीत दर्ज की।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


