जूनियर विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप: वेल्स के खिलाफ भारत की 3-1 से शानदार जीत

सैंटियागो, 8 दिसंबर (khabarwala24)। एफआईएच जूनियर विमेंस वर्ल्ड कप के 9/11 क्वालिफिकेशन मैच में भारत ने वेल्स के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की। यह मुकाबला एस्टाडियो नेशनल के सेंट्रो डेपोर्टिवो डी हॉकी सेस्पेड में आयोजित हुआ। अब भारत 9 दिसंबर को अपने अगले मैच में उरुग्वे से भिड़ेगा।भारत ने आक्रामक अंदाज में मुकाबले की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

सैंटियागो, 8 दिसंबर (khabarwala24)। एफआईएच जूनियर विमेंस वर्ल्ड कप के 9/11 क्वालिफिकेशन मैच में भारत ने वेल्स के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की। यह मुकाबला एस्टाडियो नेशनल के सेंट्रो डेपोर्टिवो डी हॉकी सेस्पेड में आयोजित हुआ। अब भारत 9 दिसंबर को अपने अगले मैच में उरुग्वे से भिड़ेगा।

भारत ने आक्रामक अंदाज में मुकाबले की शुरुआत की। शुरुआती 30 सेकंड में ही पेनाल्टी कॉर्नर हासिल करते हुए भारत ने मोमेंटम बनाया। हालांकि, गोल करने में कामयाबी नहीं मिल सकी।

- Advertisement -

मुकाबले के चौथे मिनट वेल्स ने पेनाल्टी स्ट्रोक मिस कर दिया। भारत की तरफ से एक तेज और शानदार बचाव किया गया। आखिरकार, मुकाबले के 14वें मिनट में हिना बानो ने टैप-इन से खाता खोला। यहां से भारत ने मुकाबले में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली।

अपनी बढ़त को दोगुना करने की कोशिश में भारत ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में पेनाल्टी कॉर्नर से दबाव बनाए रखा। टीम इंडिया लगातार गोल करने के मौके बनाती रही और आखिरकार इसमें सफलता मिली।

मुकाबले के 24वें मिनट में साक्षी राणा का पहला शॉट सुनेलिता टोप्पो के पास गया, जिन्होंने पास से गोल दागते हुए भारत को मुकाबले में 2-0 से आगे कर दिया।

- Advertisement -

भारत ने दूसरे हाफ की शुरुआत में ही गोल दागते हुए 3-0 से बढ़त हासिल कर ली।

मुकाबले के 31वें मिनट इशिका ने वेल्स की गोलकीपर के रिबाउंड पर गोल किया। ज्योति सिंह की टीम ने मैच में अपनी रफ्तार बनाए रखी। भारत ने दबाव बनाकर वेल्स के डिफेंस को बार-बार भेदा। इस बीच गोल करने के कुछ मौके बने और तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक भारत ने वेल्स को अपने ही हाफ में धकेल दिया।

मुकाबले के अधिकांश समय बॉल पर कब्जा रखने के बाद, भारत ने आखिरी क्वार्टर में अपनी बढ़त मजबूत करने के लिए और गोल करने के मौके तलाशने की कोशिश की।

वेल्स को मैच के 52वें मिनट में मौका मिला। एलोइस मोआट ने टीम के लिए पहला गोल दागते हुए भारत की बढ़त कम कर दी। हालांकि, अभी भी टीम इंडिया के पास शानदार लीड थी। वेल्स के लिए यह सांत्वना गोल था, क्योंकि भारत ने अपना दबदबा बनाए रखते हुए मुकाबला 3-1 से जीत लिया।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News