CLOSE

India vs Pakistan भारत ने जीता WCL 2024 का खिताब, रायडू ने जड़ा पचासा, फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : India vs Pakistan विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 के फाइनल मुकाबले में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को पांच विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने इस टूर्नामेंट का पहला खिताब अपने नाम कर लिया। ग्रुप स्टेज में भारत को दो मैचों में जीत और तीन में हार मिली थी। हालांकि, बेहतर नेट रनरेट की वजह से युवराज सिंह की टीम ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया।

India vs Pakistan टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही। वहीं, पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज पर चार मैचों में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा था। बर्मिंघम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने शोएब मलिक की 41 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट पर 156 रन बनाए। जवाब में भारत ने अंबाती रायडू के अर्धशतक की बदौलत 19.1 ओवर में पांच विकेट पर 159 रन बनाए और पांच विकेट व पांच गेंदों के शेष रहते मुकाबला जीत लिया।

भारत की पारी (India vs Pakistan)

India vs Pakistan 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की दमदार शुरुआत हुई। रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायडू के बीच पहले विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी हुई जिसे आमिर ने तोड़ा। उन्होंने उथप्पा को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए सुरेश रैना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

- Advertisement -

India vs Pakistan इसके बाद मोर्चा गुरकीरत सिंह मान ने संभाला। उन्होंने रायडू के साथ तीसरे विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी की। रायडू इस मुकाबले में अर्धशतक लगाने में कामयाब हुए। उन्होंने 166.66 के स्ट्राइक रेट से पांच चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, मान दो चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। इस मुकाबले में यूसुफ पठान ने 30 रन बनाए। वहीं, युवराज 15 और इरफान पांच रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए आमिर ने दो विकेट चटकाए जबकि सईद अजमल, वहाब रियाज और शोएब मलिक को एक-एक विकेट मिला।

पाक की पारी (India vs Pakistan)

India vs Pakistan टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत धीमी हुई थी। कामरान अकमल और शरजील खान के बीच पहले विकेट के लिए 14 रनों की साझेदारी हुई जिसे अनुरीत सिंह ने तोड़ा। उन्होंने शरजील को राहुल शुक्ला के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 12 रन बना सके। इसके बाद मोर्चा कामरान और सोहेब मकसूद ने संभाला। दूसरे विकेट के लिए दोनों ने 30 रनों की साझेदारी निभाई।

India vs Pakistan मकसूद 12 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, अकमल चार चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। इस मुकाबले में पाकिस्तान के लिए शोएब मलिक ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 36 गेंदों का सामना किया और तीन छक्कों की मदद से41 रन बनाए। इस मैच में युनिस खान ने सात, मिस्बाह-उल-हक ने 18, आमिर यामीन ने सात रन बनाए। वहीं, शाहिद अफरीदी और सोहेल तनीर क्रमश: चार और 19 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए अनुरीत सिंह ने तीन विकेट चटकाए जबकि विनय कुमार, पवन नेगी और इरफान पठान को एक-एक सफलता मिली।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-