नई दिल्ली, 27 सितंबर (khabarwala24)। भारत ने एशिया कप 2025 में सुपर-4 राउंड के आखिरी मैच में श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया। इसी के साथ टीम इंडिया किसी एक टीम के विरुद्ध सर्वाधिक टी20 मुकाबले जीतने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गई।
टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ अब तक कुल 33 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 23 मुकाबले अपने नाम किए। इसमें दो बार सुपर ओवरों में मिली जीत भी शामिल है। इस मामले में भारत ने न्यूजीलैंड की बराबरी कर ली है, जिसने पाकिस्तान को 49 मुकाबलों में 23 मैच हराए हैं।
रोचक बात यह है कि भारत और श्रीलंका के बीच पिछले 2 टी20 मैच टाई रहे हैं, जिन्हें भारत ने सुपर ओवर में जीता।
किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक जीत के मामले में पाकिस्तान शीर्ष पर है, जिसने न्यूजीलैंड के विरुद्ध 49 टी20 मुकाबलों में 24 जीत दर्ज की है। वहीं, इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के विरुद्ध 31 टी20 मुकाबलों में 21 मैच जीत चुकी है।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए।
भारतीय टीम 15 के स्कोर पर शुभमन गिल (4) का विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा के साथ 59 रन की साझेदारी की, जिसने भारत को संभाला।
सूर्या 13 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 31 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली।
भारतीय टीम 92 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से तिलक वर्मा ने संजू सैमसन के साथ 66 रन जुटाते हुए टीम को 150 के पार पहुंचाया।
तिलक वर्मा 34 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सैमसन ने 39 रन की पारी खेली।
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने भी 20 ओवरों के खेल तक 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। पथुम निसांका ने 107 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि कुसल परेरा ने 58 रन टीम के खाते में जोड़े। इसके बाद खेल सुपर ओवर तक पहुंचा, जिसमें भारत ने आसान जीत दर्ज कर ली।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


