गुवाहाटी टेस्ट : सेनुरन मुथुसामी ने लगाया टेस्ट करियर का पहला शतक, साउथ अफ्रीका 400 के पार

गुवाहाटी, 23 नवंबर (khabarwala24)। सेनुरन मुथुसामी की शतकीय पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में विशाल स्कोर की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं। मेहमान टीम ने दूसरे सेशन तक 7 विकेट खोकर 428 रन बना लिए हैं।बाएं हाथ के बल्लेबाज सेनुरन मुथुसामी ने 203 गेंदों […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

गुवाहाटी, 23 नवंबर (khabarwala24)। सेनुरन मुथुसामी की शतकीय पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में विशाल स्कोर की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं। मेहमान टीम ने दूसरे सेशन तक 7 विकेट खोकर 428 रन बना लिए हैं।

बाएं हाथ के बल्लेबाज सेनुरन मुथुसामी ने 203 गेंदों में 2 छक्कों और 10 चौकों के साथ 107 रन बना लिए हैं। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है। फिलहाल यह खिलाड़ी मार्को जानसेन के साथ आठवें विकेट के लिए 99 गेंदों में 94 रन जोड़ चुका है।

- Advertisement -

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। मार्करम 38 रन बनाकर आउट हुए। इसी स्कोर पर रिकेल्टन (35) ने भी अपना विकेट गंवा दिया।

यहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने कप्तान टेंबा बावुमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला। टेंबा 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके कुछ देर बाद स्टब्स (49) भी अपना विकेट गंवा बैठे।

साउथ अफ्रीकी टीम 246 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से सेनुरन मुथुसामी ने काइल वेरेन के साथ सातवें विकेट के लिए 88 रन जोड़ते हुए टीम को 300 के पार पहुंचाया। वेरेन 5 चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मुथुसामी (नाबाद 107) ने मार्को जानसेन (नाबाद 51) के साथ मिलकर टीम को 400 के पार पहुंचा दिया।

- Advertisement -

फिलहाल भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। उनके अलावा, रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट अपने नाम किए। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट हासिल किया।

फिलहाल टीम इंडिया दो मुकाबलों की सीरीज में 0-1 से पीछे है। कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को 30 रन से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम इंडिया गुवाहाटी टेस्ट को जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी करना चाहेगी।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News