नई दिल्ली, 7 दिसंबर (khabarwala24)। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 20.78 की औसत के साथ 9 विकेट हासिल किए। वह इस सीरीज में सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज रहे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए कुलदीप यादव को ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड दिया गया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने कहा, “दोस्तों, मुझे इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज को प्रस्तुत करने का सम्मान मिला है। मेरा मानना है कि ऐसी सीरीज में जहां हर किसी ने योगदान दिया है, हम अक्सर यह कहते हैं, लेकिन इस सीरीज में आप सभी ने तीनों मुकाबलों में योगदान दिया। एक ऐसी सीरीज में जहां अधिकतर मुकाबलों में बल्लेबाजी हावी रही, इस सीरीज के ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज’ कुलदीप यादव हैं।”
इस अवॉर्ड को हासिल करने के बाद कुलदीप यादव ने कहा, “मेरी तरफ से कुछ खास नहीं है। विराट भाई और जैसू (यशस्वी जायसवाल) को बधाई, उन्होंने एक जबरदस्त पारी खेली।”
कुलदीप यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए वनडे मैच में 68 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे मुकाबले में 78 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। कुलदीप यादव ने सीरीज के अंतिम मुकाबले में 4 विकेट निकालकर भारत को 2-1 से सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई।
कुलदीप यादव अब तक भारत की तरफ से 117 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 26.29 की औसत के साथ 191 विकेट हासिल किए हैं।
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाई, जिसके बाद वनडे सीरीज को जीतकर हिसाब बराबर किया। अब दोनों देशों के बीच कटक (9 दिसंबर), न्यू चंडीगढ़ (11 दिसंबर), धर्मशाला (14 दिसंबर), लखनऊ (17 दिसंबर) और अहमदाबाद (19 दिसंबर) में पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


