CLOSE

Ram Mandir जिसने देखा उसको भाया, नौ साल के बच्चे में प्रभु का बाल रूप समाया

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Ram Mandir यूपी के अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को स्थापित की गई । अरुण योगिराज राम लला की मूर्ती बनाकर पूरी दुनिया में प्रसिद्द हो चुके हैं। अब पश्चिम बंगाल, आसनसोल के रहने वाले आशीष कुंडू व उनकी पत्नी रूबी कुंडू खूब चर्चाओं में हैं। आशीष और रूबी ने मिलकर एक बच्चे का ऐसा मेकअप किया, जो दिखने में एक दम अयोध्या में विराजमान रामलला की तरह ही दिखाई दे रहे हैं।

पश्चिम बंगाल, आसनसोल के रहने वाले आशीष कुंडू व उनकी पत्नी रूबी कुंडू खूब चर्चाओं में हैं। आशीष और रूबी ने मिलकर एक बच्चे का ऐसा मेकअप किया, जो दिखने में एक दम अयोध्या में विराजमान रामलला की तरह ही दिखाई दे रहे हैं। जिसकी हर ओर सराहना हो रही है।

एकदम राममलला जैसा दिख रहा बच्चा (Ram Mandir)

आपको बता दें कि दरअसल आशीष और रूबी कुंडू ने मिलकर एक महीने के अंदर 9 साल के बच्चे को अद्भुत व अकल्पनीय रूप दे दिया है। खुद से कुछ मेकअप का सामान तैयार किया और कुछ जरूर सामान बाजार से खरीदा। इसके बाद आसनसोल के मोहिसीला इलाके के रहने वाले आबीर दे नामक एक 9 साल के बच्चे का अयोध्या में विराजमान श्री राम लला का स्वरूप दे दिया।

- Advertisement -

अबीर को राम लला का स्वरूप देने लगे (Ram Mandir)

आशीष का कहना है कि 22 जनवरी 2024 को ही उनके मन में राम लला की मूर्ति बनाने की इच्छा थी लेकिन किसी कारण से वह ऐसा नहीं कर पाए। आशीष चाहते थे कि वह कुछ ऐसा करें कि वह राम लला के लिए कुछ ऐसा करें कि देश उन्हें देखे।

इसके बाद उनकी मुलाकात 9 साल के अबीर से हुई। आशीष ने अबीर के मां-बाप से हाथ जोड़कर अपील की और कहा कि वह अबीर को भगवान राम का स्वरूप देने दें। अबीर के परिजन इसके लिए तैयार हो गए। इसे बाद आशीष और उनकी पत्नी रूबी अपनी तैयारियों मे जुट गए। दिन रात एक कर दोनों ने अबीर को राम लला का स्वरूप देने लगे।

एक महीने की मेहनत में हुए सफल (Ram Mandir)

आशीष अपनी पत्नी संग एक एक ब्यूटी पार्लर चलाते हैं, दिन मे वह अपने पार्लर का काम देखते और रात को अबीर को रामलला का स्वरुप देने की तैयारियां करता। करीब एक महीने की मेहनत के बाद आशीष और रूबी अपने काम में सफल हो गए।

- Advertisement -

आशीष की माने तो अबीर को पहनाए गए गहने फोम से तैयार किए गए हैं ताकि वजन अधिक ना हो। जब अबीर, राम लला बनकर तैयार हुए तो देखने वाले हैरान रह गए। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि ये अयोध्या में स्थापित राम लला कि मूर्ती से इतर है। उन्हें लग रहा था जैसे ये जीवंत रामलला ही हैं। अब हर ओर आशीष और रूबी की खूब सराहना हो रही है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-