Mohini Ekadashi 2025 Shubh Yoga सनातन धर्म में मोहिनी एकादशी का महत्व, कब मनाएंगे एक क्लिक में नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

Khabarwala 24 News New Delhi : Mohini Ekadashi 2025 Shubh Yoga सनातन धर्म में मोहिनी एकादशी का खास महत्व है। यह पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Mohini Ekadashi 2025 Shubh Yoga सनातन धर्म में मोहिनी एकादशी का खास महत्व है। यह पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त एकादशी पर्व का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मत है कि एकादशी व्रत से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

मोहिनी एकादशी शुभ मुहूर्त (Mohini Ekadashi 2025 Shubh Yoga )

वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 07 मई को सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगी और 08 मई को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी। 08 मई को मोहिनी एकादशी मनाई जाएगी।

मोहिनी एकादशी पारण समय (Mohini Ekadashi 2025 Shubh Yoga  )

मोहिनी एकादशी का पारण 09 मई को किया जाएगा। इस दिन पारण का समय सुबह 05 बजकर 34 मिनट से लेकर 08 बजकर 16 मिनट तक है। इस दौरान साधक स्नान-ध्यान कर भक्ति भाव से लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें। इसके बाद अन्न का दान करें।

मोहिनी एकादशी शुभ योग (Mohini Ekadashi 2025 Shubh Yoga )

ज्योतिषियों की मानें तो मोहिनी एकादशी पर दुर्लभ हर्षण योग का संयोग है। साथ ही भद्रावास योग का भी निर्माण हो रहा है। इस दिन भद्रा दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक है। इस समय तक भद्रा पाताल लोक में रहेंगी। भद्रा के पाताल में रहने के दौरान लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से साधक को मनचाहा वरदान मिलता है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी संकट दूर हो जाते हैं।

पंचांग का शुभ समय (Mohini Ekadashi 2025 shubh yoga)

सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 35 मिनट पर
सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 01मिनट पर
चन्द्रोदय- दोपहर 03 बजकर 22 मिनट पर
चन्द्रास्त- देर रात 03 बजकर 30 मिनट पर
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 10 मिनट से 04 बजकर 53 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से 03 बजकर 26 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 59 मिनट से 07 बजकर 21 मिनट तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News