ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड, यूरोपीय संघ और ब्राजील के राजनयिक मिशनों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। फिनलैंड, इजरायल, ऑस्ट्रिया, ब्राजील, यूरोपीय संघ और स्विट्जरलैंड सहित अलग-अलग राजनयिक मिशनों ने सोमवार को दीपावली के अवसर पर भारत को शुभकामनाएं दीं।भारत स्थित फिनलैंड दूतावास ने क्विज, लंच और नृत्य के साथ दिवाली मनाई। इसके साथ ही लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए, दूतावास ने एक वीडियो भी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। फिनलैंड, इजरायल, ऑस्ट्रिया, ब्राजील, यूरोपीय संघ और स्विट्जरलैंड सहित अलग-अलग राजनयिक मिशनों ने सोमवार को दीपावली के अवसर पर भारत को शुभकामनाएं दीं।

भारत स्थित फिनलैंड दूतावास ने क्विज, लंच और नृत्य के साथ दिवाली मनाई। इसके साथ ही लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए, दूतावास ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें मिशन के अधिकारी मजेदार गीतों पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

भारत स्थित दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारत में फिनलैंड की टीम की ओर से दीपावली की शुभकामनाएं! हमारी टीम ने इसे एक मजेदार क्विज, स्वादिष्ट लंच और कुछ डांस के साथ मनाया—एक अद्भुत क्षण जहां फिनलैंड के राजनयिक और स्थानीय सहयोगियों ने एक साथ मिलकर दीपावली मनाई।”

इजरायली दूतावास के अधिकारी दीपावली की खरीदारी के लिए गए और उन्हें फूल और दीये खरीदते देखा गया। अधिकारियों ने दूतावास में रंगोली भी बनाई और लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

वहीं इजरायली दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “इस दिवाली, हमारे राजनयिक दीये और सजावट की खरीदारी करने गए! हमारे घर आज और हर दिन प्यार और रोशनी से भरे रहें! दीपावली की शुभकामनाएं।”

पोस्ट का जवाब देते हुए, इजरायली दूतावास के प्रवक्ता गाय नीर ने कहा कि उन्होंने दीपावली मनाते हुए बहुत अच्छा समय बिताया, जिसमें स्वादिष्ट भोजन और मिठाइयां, डांस और हंसी शामिल थी।

इजरायली दूतावास के प्रवक्ता ने लिखा, “पिछले हफ्ते दीपावली मनाते हुए बहुत अच्छा समय बिताया। प्यारे दोस्तों से फिर से जुड़ना, नए दोस्त बनाना और इस खूबसूरत उत्सव की गर्मजोशी और उत्साह का अनुभव करना बहुत सुखद रहा। स्वादिष्ट मिठाइयों और लाजवाब खाने से लेकर जगमगाती रोशनी, ऊर्जा से भरा डांस और अंतहीन हंसी तक, हर पल दोस्ती और एकता का उत्सव था। भारत, अपनी रोशनी हमारे साथ बांटने के लिए धन्यवाद। शुभ दीपावली!”

भारत स्थित यूरोपीय संघ के मिशन ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी, और ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, भारत स्थित यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कहा, “रोशनी टिमटिमा रही है, दिल चमक रहे हैं। यूरोपीय संघ की टीम आपको और आपके प्रियजनों को भारत और दुनिया भर में 2025 की एक खुशहाल दीपावली की शुभकामनाएं देती है। खुशी, शांति और आशा हर कोने को रोशन करें।”

इसके अलावा भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने यूरोपीय संघ काउंसिल की पोस्ट को री-शेयर कर लिखा, “ब्रुसेल्स से दीपावली की खुशियां लेकर आ रही हैं! यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देश आने वाले वर्षों के लिए एक नए महत्वाकांक्षी और व्यापक रणनीतिक एजेंडे के समर्थन में एकमत हैं। अगला कदम- यूरोपीय संघ और भारत अगले साल की शुरुआत में दिल्ली में होने वाले शिखर सम्मेलन के लिए एक संयुक्त रोडमैप पर सहमत होंगे।”

भारत स्थित स्विस दूतावास ने नई दिल्ली में दीपावली मनाई और लोगों को शुभकामनाएं दीं। दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए, दूतावास के अधिकारियों ने रंगोली के साथ एक तस्वीर खिंचवाई और एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत और भूटान में स्विट्जरलैंड के दूतावास की ओर से सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! रोशनी का यह त्योहार सभी के लिए गर्मजोशी, खुशी और समृद्धि लाए।”

भारत स्थित ऑस्ट्रियाई दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “दूतावास और राजदूत कैथरीना वीजर दीपावली मनाने वाले सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। दीपों का यह त्योहार आपके घरों में सुख, समृद्धि और शांति लाए।”

भारत में ब्राजील के राजदूत ने भी दीपावली की शुभकामनाएं दीं। एक्स पर एक पोस्ट में, राजदूत ने लिखा, “भारत स्थित ब्राजील दूतावास की पूरी टीम एक उज्ज्वल और आनंदमय दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देती है! इस त्योहारी मौसम की रोशनी सद्भाव, करुणा और एकता की नई भावना को प्रेरित करे और हमारे परिवारों में शांति और समृद्धि लाए।”

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News