CLOSE

Hanuman Jayanti Chaitra Purnima हनुमान जयंती का त्योहार चैत्र पूर्णिमा में मनाया जाएगा, 23 या 24 अप्रैल कब है, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Hanuman Jayanti Chaitra Purnima हनुमान जयंती का त्योहार हर साल चैत्र पूर्णिमा को मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी आज भी सशरीर धरती पर मौजूद हैं, इसलिए इसे हनुमान जन्मोत्सव कहना भी गलत नहीं होगा। कहते हैं कि बजंरगबली का नाम लेने से ही दुख, संकत, भूत, पिशाच कोसों दूर भाग जाते हैं। तभी तो तुलसीदास ने हनुमान जी को लेकर लिखा है, ‘संकट कटे मिटे सब पीरा,जो सुमिरै हनुमत बल बीरा। इसका अर्थ है- हनुमान जी में हर तरह के कष्ट, ताप को दूर करने की क्षमता है। आइए जानते हैं कि हनुमान जयंती की पूजा का शुभ मुहूर्त व विधि…

हनुमान जयंती का शुभ मुहूर्त (Hanuman Jayanti Chaitra Purnima)

हनुमान जयंती पर हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा 23 अप्रैल 2024 को सुबह 03 बजकर 25 मिनट पर आरंभ होगी और 24 अप्रैल 2024 को यानी अगले दिन सुबह 05 बजकर 18 मिनट पर समापन होगा। बजरंगबली की पूजा के दो शुभ मुहूर्त रहने वाले हैं। पहला शुभ मुहूर्त सुबह, जबकि दूसरा मुहूर्त रात्रिकाल में होगा।

पहला शुभ मुहूर्त: 23 अप्रैल को सुबह 09 बजकर 03 मिनट से दोपहर 01 बजकर 58 मिनट तक
दूसरा शुभ मुहूर्त: 23 अप्रैल को रात 08 बजकर 14 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 35 मिनट तक

- Advertisement -

हनुमान जयंती की पूजन विधि (Hanuman Jayanti Chaitra Purnima)

हनुमान जयंती पर सुबह स्नानादि के बाद बजरंगबली की पूजा का संकल्प लें. हनुमान जी की पूजा अबूझ मुहूर्त देखकर ही करें। सबसे पहले उत्तर-पूर्व दिशा में चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं। हनुमान जी के साथ श्रीराम जी के चित्र की स्थापना करें। हनुमान जी को लाल और राम जी को पीले फूल अर्पित करें। लड्डू के साथ-साथ तुलसी दल भी अर्पित करें। पहले श्रीराम के मंत्र ऊं राम रामाय नमः का जाप करें फिर हनुमान जी के मंत्र ऊं हं हनुमते नमः का जाप करें।

कब है हनुमान जयंती व उपाय (Hanuman Jayanti Chaitra Purnima)

हनुमान जयंती का त्योहार 23 अप्रैल दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। हनुमान जयंती जब मंगलवार या शनिवार के दिन पड़ती है तो इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। बरगद के पेड़ का एक पत्ता लें और इसे अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद पत्ते को भगवान हनुमान के सामने रख दें। पूजा करें और उसके बाद इस पत्ते पर केसर से प्रभु श्री राम का नाम लिखें। पूजा समाप्त होने के बाद इस पत्ते को अपने पर्स में या फिर पैसों के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार हाेगा।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-