Badrinath Dham बद्रीनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले , पहले ही दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Khabarwala 24 News New Delhi : Badrinath Dham केदारनाथ के बाद अब उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के भी कपाट खुल गए हैं। रविवार सुबह 6 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और ‘बद्री विशाल लाल की जय’ के नारों के बीच श्रद्धालुओं के लिए बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं और इसके मद्देनजर बद्रीनाथ धाम को […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Badrinath Dham केदारनाथ के बाद अब उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के भी कपाट खुल गए हैं। रविवार सुबह 6 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और ‘बद्री विशाल लाल की जय’ के नारों के बीच श्रद्धालुओं के लिए बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं और इसके मद्देनजर बद्रीनाथ धाम को खूबसूरत फूलों से सजाया गया है। ब्रह्ममुहूर्त में गणेश और द्वार पूजा की गई।

बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु (Badrinath Dham)

इस दौरान सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के जयकारे लगाते हुए नजर आए। पहले दिन करीब 20 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। वहीं केदारनाथ में पहले दिन 32 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

चार धाम यात्रा शुरू (Badrinath Dham)

विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट छह माह के अंतराल के बाद खुले हैं। पिछले साल 18 नवंबर से शीतकाल के लिए बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए गए थे। इसके साथ ही उत्तराखंड के चार धामों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। इससे पहले तीन धाम श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री धाम के कपाट बीते शुक्रवार अक्षय तृतीया के दिन 10 मई को ही खोले जा चुके हैं।

श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा कपाट खोलने के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। कपाट खुलने के अवसर पर श्री बद्रीनाथ मंदिर को श्री बद्रीनाथ पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश के सहयोग से मंदिर समिति द्वारा सजाया गया है।

नवंबर तक रहती है जारी (Badrinath Dham)

बद्रीनाथ यात्रा हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण तीर्थयात्रा है, जो मुख्य रूप से भगवान विष्णु के भक्तों द्वारा की जाती है। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित पवित्र धाम बद्रीनाथ समुद्र तल से 3133 मीटर (10279 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। तीर्थयात्रा आम तौर पर अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में शुरू होती है और नवंबर तक जारी रहती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News