Khabarwala 24 News Ghaziabad : Akshat Kalash मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम की पावन नगरी अयोध्या के श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र से पूजित श्री अक्षत कलश बुधवार को गुलमोहर एन्क्लेव स्थित श्री शिव बालाजी धाम मन्दिर में पहुंचे।

पुष्प वर्षा से किया भव्य स्वागत (Akshat Kalash)
यहां अक्षत कलश का गुलमोहरवासियों ने आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष मनवीर चौधरी की अगुवाई में पुष्प वर्षा द्वारा भव्य स्वागत किया गया और कलश को सोसायटी स्थित मंदिर में विराजमान किया। दिव्य अक्षत कलश के दर्शनं एवं प्रणाम करने आस पास के सैंकड़ों स्थानीय निवासी भी एकत्रित हुऐ एवं स्वागतउत्सुक थे।
पूरा क्षेत्र हुआ राम मय (Akshat Kalash)
श्री बालाजी मंदिर न्यास ट्रस्ट के संरक्षक मनवीर चौधरी ने बताया कि अक्षत कलश का आगमन बुधवार को गोधूलि के समय सायं साढ़े पांच बजे हुआ। श्री अक्षत कलश विराजमान होने पर स्थानीय निवासियों द्वारा श्री राम जय राम जय जय राम का जाप हुआ, राम नाम माला एवं महिला संकीर्तन मण्डली ने भजन बधाई आदि गाकर पूरे क्षेत्र को राममय कर दिया। तत्पश्चात यहीं से अक्षत कलश को बड़े धूमधाम से सोसायटी में ढोल नगाड़ों के साथ भ्रमण करा कर आसपास की सभी कालोनियों एवं मुख्य मार्गों पर होते हुए सायं अमृतकाल में में थर्ड एफ नेहरू नगर स्तिथ श्री राधा कृष्ण मन्दिर में स्थापित किया।

घर घर वितरण के लिए टोलियां गठित (Akshat Kalash)
इस कार्यक्रम के समन्वयक पुनीत शरद व विनय कक्कड़ ने बताया है कि विराजमान होने के उपरांत श्री अक्षत को प्रत्येक घर में पहुंचाने के लिए उत्तम पैकिंग की जाएगी। 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच निर्धारित दिन पर पूजित श्री अक्षत को क्षेत्र के प्रत्येक घर में देने राम भक्तों की टोलियों का गठन हो गया है। इस बार कुछ मांगा या लिया नहीं जाएगा बल्कि श्री अक्षत व भगवान श्री राम जी का चित्र उनके आशीष स्वरूप भेंट किया जाएगा।
इस एतिहासिक मंगलमय बेला पर सभी का आह्वान भी किया जायेगा कि 22 जनवरी को जब अयोध्या में प्रभु श्री राम जी की कृपा असीम बरस रही होगी तो सभी इस अविस्मरणीय समय को सामुहिक रूप से देखने का प्रबंध कर इस दिव्य आयोजन के साक्षी बनें और प्रभु कृपा प्राप्त कर आनंदित हो। साथ ही 23 जनवरी के उपरांत आपके अपने प्रभु श्री राम के दिव्य एवं भव्य दर्शन हेतु अपनी सुविधा अनुसार श्री धाम अयोध्या में भी अवश्य पधार कर स्वयं को धन्य करें।
यह रहे मौजूद (Akshat Kalash)
इस पावन दिवस एवं दिव्य उत्सव पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मनवीर चौधरी, सचिव विनम्र जैन, जी सी गर्ग, ए के जैन, सुरेंद्र सिंह राजपूत, गौरव बंसल, रविंद्र रिहानी, पूनम जैन, राजेश गर्ग अमित सिंगल, विनय कक्कड़, राहुल त्यागी उपस्थित रहे





