Tax जमा न करने वाले 1565 वाहन चालकों की आरसी हुई जारी, बकाया जमा न करने पर जब्द होंगे वाहन

khabarwala24 न्यूज Hapur: जिले में बिना टैक्स (Tax)जमा किए दौड़ रहे वाहन राजस्व को चूना लगा रहे हैं। परिवहन विभाग ने ऐसे 1565 वाहनों को टैक्स जमा न करने पर आरसी जारी की है। जिसके बाद प्रशासन द्वारा वाहन स्वामियों से राजस्व की वसूली की जाएगी। राजस्व न चुकाने पर पर वाहन जब्त किए जाऐंगें। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khabarwala24 न्यूज Hapur: जिले में बिना टैक्स (Tax)जमा किए दौड़ रहे वाहन राजस्व को चूना लगा रहे हैं। परिवहन विभाग ने ऐसे 1565 वाहनों को टैक्स जमा न करने पर आरसी जारी की है। जिसके बाद प्रशासन द्वारा वाहन स्वामियों से राजस्व की वसूली की जाएगी। राजस्व न चुकाने पर पर वाहन जब्त किए जाऐंगें।

जिले में बस, ट्रक, पिकअप, समेत कुल 18336 कार्मिशयल वाहन पंजीकृत हैं। जिनमें से 1565 वाहन स्वामी परिवहन बिना टैक्स जमा कराए ही दौड़ रहे हैं और विभाग का 4.80 करोड़ों का टैक्स दबाए बैठे हैं। संभागीय परिवहन विभाग द्वारा बिना टैक्स जमा किए दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

अनेक बार वाहन स्वामियों को नोटिस भी जारी किया जा चुका है, लेकिन इसेक बाद भी वाहन स्वामी टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। जिसके बाद संभागीय परिवहन विभाग ने ऐसे 1565 वाहन स्वामियों द्वारा टैक्स जमा न करने पर आरसी जारी कर दी है। अब प्रशासन द्वारा उनके राजस्व वसूला जाएगा।

ओटीएस योजना भी नहीं चढ़ सकी परवान

कॉमर्शियल वाहनों पर टैक्स छूट देने के लिए शासन द्वारा ओटीएस (एक मुश्त समाधान) योजना भी शुरू की गई थी। जिसके अंतर्गत एक मुश्त टैक्स जमा कराने पर टैक्स पर विलंब शुल्क पर छूट दी गई थी। लेकिन इसमें भी वाहन स्वामियों ने रूचि नहीं दिखाई और योजना परवान नहीं चढ़ सकी।

अधिकारी कथन-

एक साल से अधिक के बकायदारों को आरसी जारी की गई है। अब वाहन स्वामियों से राजस्व वसूली की जाएगी। आशुतोष उपाध्याय ( एआरटीओ प्रवर्तन )

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News