CLOSE

Randhir Kapoor Birthday रणधीर कपूर ने राज कपूर के डर से सालों छुपाया था बबीता से रिश्ता, जानिए कैसे सच्चाई आई थी सामने

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Randhir Kapoor Birthday हिंदी सिनेमा का कपूर खानदान सबसे पुराना और पॉपुलर परिवार है। इस परिवार में प्यार के किस्से काफी सुनने को मिलते हैं। रणधीर कपूर की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। एक्टर रणधीर कपूर और बबीता की मुलाकात राज कपूर की फिल्म के सेट पर हुई थी। रणधीर कपूर ने जैसे ही बबीता को देखा, वह उनको दिल दे बैठे थे। वहीं बबीता भी उन्हें पसंद करने लगी थीं। लेकिन कपूर परिवार को इसकी खबर न हो पाई।

शादी के बाद फिर राहें हुई जुदा (Randhir Kapoor Birthday)

दो साल तक दोनों ने अपना रिश्ता सबसे छुपाकर रखा। फिर 1971 में कल आज और कल की शूटिंग के दौरान सबको इनके प्यार की खबर हो गई। राज कपूर ने काफी आना-कानी के बाद दोनों की शादी करा दी। बबीता को कपूर खानदान की शर्त के अनुसार फिल्मों से दूरी बनानी पड़ी। 1980 में करीना कपूर के जन्म के बाद से दोनों के बीच दूरियां आ गईं औऱ बिना तलाक के दोनों एक-दूसरे से अलग रहने लगे।

परिवार हुआ खिलाफ (Randhir Kapoor Birthday)

बबीता ने अपनी बेटियों के साथ अलग नई जिदंगी शुरू कर दी थी। आखिरकार 2007 में दोनों अपने बच्चों की खातिर एक होने के लिए फिर तैयार हुए। यहां तक की रणधीर ने कई बार ये चीज मानी है कि वो पति और पिता के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां सही ढंग से पूरा नहीं कर पाए हैं। बबीता ने जब बेटी करिश्मा को एक्ट्रेस बनाने के लिए आगे बढ़ाया तो वह पूरे परिवार के खिलाफ थी।

- Advertisement -

दोनों बेटियों के लिए हुए एक (Randhir Kapoor Birthday)

कपूर खानदान में बेटियों और बहुओं को हिंदी सिनेमा में काम करने इजाजत नहीं थी। बबीता ने भले ही फिल्में छोड़ दीं हो, लेकिन वह जानती थीं कि उनकी बेटियां स्टार बनना चाहती थीं। यही वजह भी रही कि करिश्मा कपूर ने फिल्मों में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर एक अलग मुकाम हासिल किया। वहीं करीना कपूर भी फिल्मों में आते ही छा गईं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-