रेलवे अफसरों ने भूमि की नपाई कराकर पौधारोपण कराया

खबरवाला24 न्यूज, हापुड़: फ्री गंज रोड पर बुधवार को रेलवे के अधिकारियों ने भूमि की नपाई शुरू करा दी। इसके साथ ही रेलवे ने अपनी भूमि पर पौधारोपण करा दिया है। जल्द ही रेलवे के अधिकारी अपनी भूमि पर पिलर लगाकर कब्जा लेंगे, ताकि कोई रेलवे की भूमि पर कब्जा न कर सके। फ्री गंज […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला24 न्यूज, हापुड़: फ्री गंज रोड पर बुधवार को रेलवे के अधिकारियों ने भूमि की नपाई शुरू करा दी। इसके साथ ही रेलवे ने अपनी भूमि पर पौधारोपण करा दिया है। जल्द ही रेलवे के अधिकारी अपनी भूमि पर पिलर लगाकर कब्जा लेंगे, ताकि कोई रेलवे की भूमि पर कब्जा न कर सके।

फ्री गंज रोड पर निराश्रय सेवा समिति के पास नगर पालिका पिछले काफी समय से शहर का कूड़ा डाल रही है। कुछ दिन पहले रेलवे के अधिकारियों ने इस जमीन पर अपना कब्जा बताकर वहां बनी चारदीवारी को तोड़ दिया था। जिसको लेकर जमकर हंगामा हुआ था। रेलवे के अधिकारियों ने बताया था कि कई बार नोटिस देने के बाद भी चारदीवार को हटाया नहीं गया। इसलिए रेलवे ने अपनी कब्जा करने के लिए यह कार्रवाई की है।

बुधवार को रेलवे के अधिकारी आरपीएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से वहां पर पड़े कूड़े को हटाकर भूमि को समतल कराकर भूमि की नपाई शुरू करा दी। इस भूमि पर दोबारा से कूड़ा न डाला जाए, इसलिए वहां पर करीब 30 पौध लगाए गए हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अब रेलवे अपनी भूमि पर पिलर लगाएगी, ताकि कोई दोबारा से कब्जा न कर सके।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News