Nothing Phone 2a Special Edition : ब्रांड का सबसे कलरफुल फोन Nothing Phone 2a का स्पेशल एडिशन लॉन्च, 12GB RAM और 50MP कैमरा

Khabarwala 24 News New Delhi : Nothing Phone 2a Special Edition का नया कलर वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन को पिछले कुछ वक्त से टीज कर रही थी। अब ब्रांड ने इससे पर्दा उठा दिया है। ब्रांड ने इसे Nothing Phone 2a Special Edition नाम दिया है। ये नथिंग का […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Nothing Phone 2a Special Edition का नया कलर वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन को पिछले कुछ वक्त से टीज कर रही थी। अब ब्रांड ने इससे पर्दा उठा दिया है। ब्रांड ने इसे Nothing Phone 2a Special Edition नाम दिया है।

ये नथिंग का सबसे कलरफुल डिवाइस है। इसमें रेड, यलो, ब्लू, वॉइट और ग्रे सभी कलर दिखते हैं। हालांकि, कंपनी ने इसमें ट्रांसपैरेंसी को अपना कोर डिजाइन भी रखा है। नथिंग ने इस फोन में इस्तेमाल किए गए सभी कलर्स को अपने दूसरे प्रोडक्ट्स में पहले भी इस्तेमाल किया है। हालांकि, कंपनी ने एक साथ इन सभी कलर को लॉन्च नहीं किया है।

- Advertisement -

कितने रुपये है इसकी कीमत (Nothing Phone 2a Special Edition)

ब्रांड ने इस फोन को लिमिटेड नंबर में लॉन्च किया है। इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे। ये स्मार्टफोन 27,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा, जो इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। ये हैंडसेट 5 जून को फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

क्या हैं इसकी स्पेसिफिकेशन्स (Nothing Phone 2a Special Edition)

Nothing Phone 2a डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। इसमें आपको 6.7-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। हैंडसेट Android 14 पर बेस्ड Nothing OS 2.5 पर काम करता है।

इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर (Nothing Phone 2a Special Edition)

इसमें MediaTek Dimensity 7200 Pro प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 50MP + 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं फ्रंट में कंपनी ने 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है।

- Advertisement -

45W वायर्ड चार्जिंग के साथ (Nothing Phone 2a Special Edition)

फोन 45W की वायर्ड चार्जिंग के साथ आता है। Nothing Phone 2a के स्पेशल एडिशन में सिर्फ आपको नया कलर पैटर्न देखने को मिलेगा। इसके स्पेसिफिकेशन्स में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News