CLOSE

Live in partner murder शव के किए टुकड़े-टुकड़े, फिर कुकर में उबाला… लिव-इन पार्टनर की हत्या, जानिए क्या है मामला

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News New Delhi : Live in partner murderदिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस जैसा ही एक मामला मुंबई से सामने आया है। लिव-इन में रह रहे व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और शव को चेनशॉ (पेड़ काटने वाली मशीन) से कई टुकड़ों में काट दिया। बताया जा रहा है कि बदबू न आए इसलिए वह शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला करता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है।

आपको बता दें कि , मामला शहर के मीरा रोड पर मौजूद नया नगर पुलिस थाना इलाके की गीता-आकाशदीप सोसायटी का है। सोसायटी की 7वीं मंजिल पर 56 साल का मनोज साहनी अपनी लिव इन पार्टनर 36 साल की सरस्वती वैद्य के साथ काफी समय से साथ रह रहा था। कुछ दिनों से मनोज के फ्लैट से अजीब तरह की बदबू आ रही थी। उसके पड़ोसी इस बदबू से परेशान हो गए। इसको लेकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

टुकड़ों में मिला शव

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को तेज बदबू आई। जांच करने पर पुलिस को महिला के शव को टुकड़े घर के अंदर से मिले। इसे देख पुलिस हैरान रह गई। तुरंत ही मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछने पर उसने शव अपनी लिव इन पार्टनर सरस्वती का होने की बात कही।

- Advertisement -

टुकड़े कुकर में उबाले

पुलिस का कहना है कि किसी पर मनोज और सरस्वती का झगड़ा हो गया था। गुस्से में मनोज ने लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। इसके बाद बाजार गया और चेनशॉ (पेड़ काटने वाली मशीन) लेकर आया। फ्लैट पर वापस आकर शव को कई टुकड़ों में काटा। पुलिस को पता चला है कि शव के कई टुकड़े उसने प्रेशर कुकर में उबाले हैं। पुलिस के मुताबिक हो सकता है कि उसने ऐसा सबूत मिटाने और बदबू मिटाने के लिए किया हो.।

3-4 दिन पहले की गई है हत्या: पुलिस

पुलिस के अनुसार 3-4 दिन पहले की गई हो ऐसा लग रहा है। फिलहाल शव के टुकड़ों को इकठ्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फ्लैट से अन्य सबूत भी इकठ्ठा किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अधिक जानकारी मिल सकेगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

दुकान चलाता है मनोज

पुलिस का कहना है कि लिव इन पार्टनर की हत्या का मामला सामने आया है। घर से बदबू आने पर इसका पर्दाफाश हुआ है। महिला के शव के टुकड़े बरामद किए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आरोपी मनोज बोरीवली एरिया में दुकान चलाता है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-